
1 / 9
ओटीटी प्लेटफॉर्म नई और पुरानी हर फिल्में आसानी से देखने के लिए मिल जाती हैं. ऐसे में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 साल पुरानी फिल्म को हाल ही में रिलीज किया, जिसके बाद इसने धाक ही जमा ली. इस मूवी की रेटिंग 7.5 है. इसकी कहानी 90 के दशक के नॉस्टैल्जिया और हरिद्वार की गलियों में बुनी गई है.

2 / 9
ओटीटी की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में हर दिन कोई ना कोई बदलाव देखने के लिए मिलता है. कब और कौन सी फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर आ जाए इसके बारे में कोई नहीं जानता है. ऐसे में एक ऐसी ही फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में धाक जमाए हुए है, जिसकी रिलीज को 11 साल हो चुके हैं. (Photo- IMDb)

3 / 9
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें शाहिद कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. दोनों की जोड़ी को इस मूवी में काफी पसंद किया गया था. उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री दर्शकों को कमाल लगी थी. इस मूवी का टाइटल 'दम लगाके हईशा' है. (Photo- IMDb)

4 / 9
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दम लगाके हईशा' को साल 2015 में रिलीज किया गया था. जब इस फिल्म को रिलीज किया गया थो दर्शकों को दोनों स्टार्स की सादगी काफी पसंद आई थी. इसकी कहानी 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर बुनी गई थी. (Photo- IMDb)

5 / 9
फिल्म 'दम लगाके हईशा' की कहानी मिसमैच जोड़ी पर आधारित है. अब इस फिल्म को जब फिर से ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया तो ये ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गई. लोग इसे सिर्फ देख ही नहीं रहे बल्कि सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स और डायलॉग्स शेयर कर रहे हैं. (Photo- IMDb)

6 / 9
इस फिल्म की कहानी में वो दौर देखने के लिए मिला, जिसमें बच्चा पिता से डरता है और अपनी मर्जी के खिलाफ शादी नहीं कर सकता है. फिल्म की कहानी को इतने बेहतरीन ढंग से बुना गया है कि इसे कोई भी देखे तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाए. (Photo- IMDb)

7 / 9
फिल्म 'दम लगाके हईशा' की कहानी हरिद्वार की गलियों में बुना गया है. इसमें आयुष्मान खुराना ने प्रेम का किरदार प्ले किया है, जो कि कम पढ़ा लिखे हैं. वो अपनी मर्जी के खिलाफ एक पढ़ी लिखी लड़की संध्या यानी कि भूमि पेडनेकर से शादी कर लेते हैं, जो कि प्लस साइज की होती हैं. (Photo- IMDb)

8 / 9
प्रेम को अपनी भारी-भरकम पत्नी को कहीं भी साथ में लेकर जाने में शर्म आती है. वो सबके सामने अपनाने में उसे शर्मिंदगी महसूस करता है लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है. रोमांच और बढ़ता जाता है. प्रेम और संध्या के बीच करीबियां भी आने लगती है. (Photo- IMDb)

9 / 9
दोनों के बीच मनमुटाव और इमोशंस सब कुछ देखने के लिए मिलता है. फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पहले ये 8वें नंबर पर थी. लोग इस फिल्म को फिर से देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. (Photo- IMDb)