अच्युत कुमार द्विवेदी, नई दिल्ली
UPSC Students Must watch 12th Fail Movie: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करने वालों को सच्ची घटना पर आधारित 12th Fail Movie जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म IPS अधिकारी मनोज शर्मा की जिंदगी पर आधारित है। इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म IPS अनुराग पाठक की किताब ‘ट्वेल्थ फेल’ पर बनी है। यह मूवी आपकी जिंदगी को बदल देगी। इससे 7 बड़े सबक सीखने को मिलते हैं। ये सबक कौन-कौन से हैं, आइए जानते हैं…
1- कभी हिम्मत न हारना
विधु विनोद चोपड़ा की 12th Fail Movie में आप देख सकते हैं कि मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र के एक छोटे से गांव का रहने वाला मनोज अपनी दादी से डीएसपी बनने का वादा करता है। इस वादे को पूरा करने में उसे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारता। आखिर में वह अपने मकसद को पूरा करने में कामयाब हो जाता है। अगर वह हिम्मत हार जाता तो शायद अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाता।
2- खुद पर भरोसा रखना
एक युवक जो कभी नकल से परीक्षाएं पास करता था, खुद का पेट पालने के लिए ऑटो तक चलाना पड़ा, उसकी जिंदगी में ऐसा बदलाव कैसे हुआ कि उसने देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर दी। दरअसल, उसे खुद पर भरोसा था। उसे यकीन था कि वह अपने सपनों को पूरा कर सकता है। यही भरोसा उसे एक दिन आईपीएस अधिकारी बना देती है।
3- कुछ बड़ा करने का जुनून
अपने घर का खर्चा चलाने के लिए मनोज गाड़ी चलाता था। एक दिन उसके गाड़ी को पकड़ लिया जाता है और उसे जेल में डाल दिया जाता है। इस दौरान मनोज एसडीएम से मिलता है, जिससे वह इतना प्रभावित हुआ कि उसने आईपीएस बनने का फैसला कर लिया। इसके लिए उसने नकल से भी परहेज कर लिया। उसके अंदर कुछ बड़ा करने का जुनून ही उसे देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास करने में मदद की।
4- कठोर परिश्रम करना
मनोज की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। दादी से डीएसपी बनने का वादा इस कदर मन में हावी था कि उसने किसी भी तरह का काम करने से परहेज नहीं किया। लाइब्रेरी में नौकरी की, ऑटा चक्की चलाई, लेकिन पढ़ना नहीं छोड़ा। उसने दिन-रात मेहनत की। यही मेहनत उसे एक दिन उसके सपनों को पूरा करने में मददगार साबित हुई।
5- चुनौती को स्वीकार करना
मनोज को दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करते समय श्रद्धा जोशी से प्यार हो जाता है। श्रद्धा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली है। जब मनोज को तीन बार परीक्षा देने के बाद भी यूपीएससी में सफलता नहीं मिली तो श्रद्धा ने कहा कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो यूपीएससी क्लियर कर के दिखाओ। बस यहीं से मनोज की जिंदगी बदल जाती है। वह इसे चुनौती के रूप में लेता है और दिन-रात तैयारी में जुट जाता है।
6- असफलताओं से घबराएं नहीं
हमें असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। असफलता में ही सफलता छिपी रहती है। अगर मनोज यूपीएससी की तैयारी करते समय हिम्मत हार जाता तो वह IPS कभी नहीं बन पाता। उसने लगातार मेहनत की।
7- खुद की गलतियों से लें सबक
मनोज पहले नकल के सहारे परीक्षाओं को पास करता था, लेकिन जब डीएसपी ने उसे इसके नुकसान के बारे में बताया तो उसने नकल करना छोड़ दिया और खुद से तैयारी करके एग्जाम दिया। यूपीएससी की तैयारी करते समय भी उसे तीन बार असफलता मिली, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार अंतिम प्रयास में उसे कामयाबी मिली।
12th Fail Movie कब रिलीज हुई?
मनोज के किरदार को फिल्मी पर्दे पर विक्रांत मैसी ने बखूबी निभाया। उन्होंने इस किरदार में खुद को इस तरह ढाला कि लास्ट तक दर्शक फिल्म पर बने रहे। ‘ट्वेल्थ फेल’ सिनेमाघरों में 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई । इसका बजट 20 करोड़ रुपये था। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ से अधिक रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें:
Oscar के लिए गई Vikrant Massey की फिल्म, 12th Fail के Shubhman Gill भी हो गए थे फैन
#NATIONALSUARMUNAWAR एक्स हैंडल पर टॉप में क्यों कर रहा ट्रेंड? खूब वायरल हो रहे मीम्स
संबंधित खबरें
दिमाग की हिंसा विचार की लड़ाई, इसे हराने का मजबूत हथियार है 'सवाल'
42 days agoमार्क्सवाद और नक्सलबाड़ी से लेकर सशस्त्र क्रांति तक… भारत में कैसे शुरू हुआ नक्सलवाद
43 days ago'दिमागी नक्सल' आखिर कौन? समझिए असहमति और उग्र विचारधारा के बीच की पतली रेखा
44 days agoदलगत भावनाओं से ऊपर है नामकरण की योगी दृष्टि
64 days agoनिर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश
66 days agoसंत शिरोमणि रविदास के प्रति कृतज्ञता, योगी सरकार का समरसता का संकल्प
67 days agoकांवड़ यात्राः सामाजिक समरसता का पर्व
74 days agoचुनावी दबाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का अयोध्या प्रेम
93 days agoभारत में प्रेस की स्वतंत्रता: क्या अब संविधान में 'चौथा स्तंभ' को स्पष्ट मान्यता देने का समय आ गया है?
127 days agoक्यों दक्षिण का अभिनेता बन जाता है CM और भोजपुरी का स्टार भीड़ तक रह जाता है सीमित
151 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines