Maha Kumbh PM Modi Sangam Snan: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज संगम में एक अहम डुबकी लगी। यह डुबकी प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई। आज 5 फरवरी 2025 का दिन का चुनावी संदर्भ विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और अयोध्या में मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव मतदान हो रहे हैं। ऐसे में PM मोदी का महाकुंभ में पहुंचना कई सवाल उठा रहा है। क्या PM मोदी का संगम में स्नान इन चुनाव पर कोई प्रभाव डालेगा या यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन है?
मोदी का महाकुंभ में संयोग या राजनीतिक प्रयोग
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे, लेकिन उनके इस आयोजन को लेकर विपक्षी दलों की चिंता बढ़ गई है। विपक्ष का कहना है कि यह स्नान एक राजनीतिक रणनीति है। इससे PM मोदी की छवि वोटरों पर असर डालेगी। महाकुंभ में मोदी की उपस्थिति और संगम में स्नान के फोटो सोशल मीडिया और मीडिया में छाए रहेंगे। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या मोदी की धार्मिक छवि मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है?
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर क्या होगा असर?
दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता आज अपनी अगली सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस बीच PM मोदी का महाकुंभ में स्नान और उनके धार्मिक आयोजन दिल्ली के मतदाताओं पर क्या असर डालेंगे, यह एक बड़ा सवाल है? क्या मोदी की धार्मिक छवि से दिल्ली का वोटर प्रभावित होगा। वहीं विपक्ष का कहना हैं कि यह वोटरों को लुभाने का तरीका है। भाजपा हमेशा से धर्म की राजनीति करती आई है।
क्या मिल्कीपुर के मतदाता होंगे प्रभावित?
दिल्ली के अलावा अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव पर भी PM मोदी के महाकुंभ दौरे का असर हो सकता है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में अयोध्या की सीट हारने के बाद विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। यहां सपा और भाजपा में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में PM मोदी का महाकुंभ में स्नान और अवध क्षेत्र में होना मतदाताओं को प्रभावित करेगा?
राजनीति में सही समय की अहमियत
राजनीति में समय की रणनीति बेहद महत्वपूर्ण होती है। जब PM मोदी महाकुंभ में होंगे तो उस समय मीडिया और जनता का ध्यान रहेगा। इस समय को देखते हुए कई राजनीतिक विशेषज्ञ इसे एक मास्टरस्ट्रोक मानते हैं। इस चुनावी माहौल में PM मोदी के महाकुंभ में स्नान को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मोदी की धार्मिक छवि का असर दिल्ली और मिल्कीपुर के चुनावी परिणामों पर पड़ता है या नहीं?
संबंधित खबरें
दिमाग की हिंसा विचार की लड़ाई, इसे हराने का मजबूत हथियार है 'सवाल'
43 days agoमार्क्सवाद और नक्सलबाड़ी से लेकर सशस्त्र क्रांति तक… भारत में कैसे शुरू हुआ नक्सलवाद
44 days ago'दिमागी नक्सल' आखिर कौन? समझिए असहमति और उग्र विचारधारा के बीच की पतली रेखा
45 days agoदलगत भावनाओं से ऊपर है नामकरण की योगी दृष्टि
65 days agoनिर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश
67 days agoसंत शिरोमणि रविदास के प्रति कृतज्ञता, योगी सरकार का समरसता का संकल्प
68 days agoकांवड़ यात्राः सामाजिक समरसता का पर्व
75 days agoचुनावी दबाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का अयोध्या प्रेम
94 days agoभारत में प्रेस की स्वतंत्रता: क्या अब संविधान में 'चौथा स्तंभ' को स्पष्ट मान्यता देने का समय आ गया है?
128 days agoक्यों दक्षिण का अभिनेता बन जाता है CM और भोजपुरी का स्टार भीड़ तक रह जाता है सीमित
152 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines