हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

किसी की मौत से क्या भला होगा?

पूनम पांडे की मौत से पर्दा से उठ गया है। उनका ड्रामा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए था। इसे लेकर उन्होंने लोगों से माफी मांग ली है।

विज्ञापन
पूनम पांडे के ड्रामे से लोगों की सर्वाइकल कैंसर के प्रति बढ़ी रुचि।

अश्वनी कुमार 

किसी की मौत से क्या भला होगा? अक्सर बड़े हादसों के बाद हम ये सवाल एक-दूसरे से और अपने आपसे पूछते हैं, लेकिन अपनी मौत का ड्रामा करके पूनम पांडे ने वो पा लिया, जो शायद वो किसी और तरह से कभी हासिल नहीं कर पाती। सर्वाइकल कैंसर के लिए पिछले 24 घंटे में जितने लोगों ने पढ़ा-सुना, वो शायद बड़े से बड़े कैंपन और बड़े से बड़े चेहरे से प्रमोशन करवाकर भी हासिल नहीं होता।

पूनम पांडे के ऑफिशियल अकाउंट से सोमवार की सुबह पोस्ट किया गया कि मॉडल एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत हो गई है। बताया गया कि पूनम सर्वाइकल कैंसर के चौथे स्टेज पर थी। कहानी गढ़ी गई कि वो मुंबई की जगह कानपुर में ईलाज करा रही थी और वहीं उनकी मौत हो गई। पूनम की टीम ने इस खबर को कंफर्म किया। हांलाकि, इस पूरे घटनाक्रम में बहुत सारे पेंच थे, क्योंकि उनके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के वीडियो इस बात की चुंगली कर रहे थे कि चार दिन पहले तक वो बिल्कुल ठीक थी। वो 29 जनवरी को आखिरी बार अच्छी-खासी देखी गई। ऐसे में सर्वाइकल कैंसर से मौत की ख़बर… आखिर ये हो कैसे सकता है?

यह भी पढ़ें : Poonam Pandey, आपके भद्दे मजाक ने छीन ली लाखों पीड़ित मह‍िलाओं की नींद!

लोगों की सर्वाइकल कैंसर के बारे में बढ़ी दिलचस्पी

कानपुर में पूनम के बारे में पड़ताल करने पर कुछ नहीं मिला, लेकिन कोई अपनी मौत की खबर क्यों फैलाएगा। किसी की मैनेजमेंट और पीआर टीम क्यों कन्फर्म करेगी कि उनकी मौत हो गई है। 24 घंटे तक पूनम पांडे की मौत की पड़ताल चलती रही। सेलिब्रिटीज पूनम को श्रद्धांजलि देते रहें, यहां तक कि पूनम को बेहद करीब से जानने वाले लोग भी इस ट्रैप में फंस गए। हां, इसका फायदा हुआ कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई। लोगों ने गूगल को तलाशना शुरू किया और मीडिया ने मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय लेनी शुरू की कि आखिर ये सर्वाइकल कैंसर क्या है, कैसे होता है, कैसे अच्छी खासी 32 साल की एक्ट्रेस इसकी गिरफ्त में आ गई?

24 घंटे के बाद पूनम पांडे की मौत के ड्रामे से उठा पर्दा

ठीक 24 घंटे के बाद पूनम पांडे ने अपनी मौत के ड्रामे से खुद पर्दा उठा दिया और बताया कि उन्होंने खुद ही अपने डेथ की खबर फैलाई थी और ये सब एक प्लांड मार्केटिंग गिमिक था, लेकिन किसी प्रोडक्ट को बेचने या पब्लिसिटी पाने के लिए नहीं, बल्कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया था।

पूनम पांडे ने लोगों से माफी मांगी

पूनम पांडे ने माफी मांगी कि उन्होंने लोगों को तकलीफ पहुंचाई है। उन्होंने ये स्वांग रचा। साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के अर्ली डिटेक्शन और वैक्सीन से इस बीमारी से बचाव की बात की। पूनम के इस डेथ ड्रामा को लेकर सोशल मीडिया पर उबाल आ गया है। हजारों यूजर्स पूनम के ऐसे मार्केटिंग ड्रामे को लेकर भड़के उठे और जितना वो इसे ट्रोल करेंगे.. उतना सर्वाइकल कैंसर को लेकर अवेयरनेस बढ़ती जाएगी।

सेलिब्रिटीज से लोगों को उठा सकता है भरोसा

मगर इस तरह का मार्केटिंग कैंपन, इस तरह का पब्लिसिटी स्टंट होने के बाद सेलिब्रिटीज पर से लोगों का भरोसा और डगमगाएगा। मीडिया ने पूनम की मौत पर सवाल उठाए, लेकिन साथ ही उनकी जीवनी भी चलाई। ऐसे में जब क्रेडिबिलिटी खोती है, तो सबका नुकसान होता है। अच्छा करने के लिए शायद ये सबसे बुरा तरीका है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें