Madhya Pradesh Assembly Elections 2023(राकेश चतुर्वेदी): मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग 17 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। विधानसभा की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। अब प्रदेश में जहां एक ओर वोटर्स को मनाने के लिए डिप्टी सीएम पद की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चुनाव के बाद आंकलन का गणित भी शुरू हो गया है। आज हम पिछले विधानसभा चुनाव 2018 को ध्यान में रखते हुए इस बार के चुनाव का आंकलन करेंगे।
मालवा-निमाड़- 66 सीट
इस रीजन में 2018 के साथ वर्तमान स्थिति से बीजेपी को बढ़त मिलेगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 28, कांग्रेस को 35 और अन्य को 03 मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी को 34, कांग्रेस को 29, और अन्य को 3 सीटें मिलने की उम्मीद है।
महाकौशल- 38 सीट
इस रीजन से भी बीजेपी को थोड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है। 2018 में बीजेपी को 12, कांग्रेस को 24 सीटें मिली थीं।वर्तमान में भी यही स्थिति है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
मध्य भारत- 36
यहां यथावत स्थिति रहने की संभावना है, 2018 में बीजेपी को 24, कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है।
ग्वालियर-चंबल- 34
वर्तमान स्थिति से बीजेपी को घाटा और कांग्रेस को बढ़त मिलने की उम्मीद है, लेकिन 2018 की तुलना में बीजेपी बढ़त में रहेगी। 2018 में बीजेपी- 07, कांग्रेस-26, अन्य-01 सीटें मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी- 16, कांग्रेस-17, अन्य-01 सीटें मिलने की उम्मीद है।
विंध्य- 30
विंध्य क्षेत्र में बीेजेपी को बढ़ा नुकसान और कांग्रेस को बढ़ा फायदा होने का अनुमान है। 2018 में बीजेपी-24, कांग्रेस-06 को सीट मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी- 23, कांग्रेस-07 सीट मिलने की उम्मीद है।
बुंदेलखंड- 26
बुंदेलखंड में बीजेपी को वर्तमान स्थिति से बढ़ा नुकसान और कांग्रेस को बढ़ा फायदा होने का अनुमान है। 2018 में बीजेपी- 17, कांग्रेस-7, अन्य-2 को सीट मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी- 20, कांग्रेस-4, अन्य-2 सीट मिलने की उम्मीद है।
इस मामले में कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष अब्बास हाफीज का कहना है कि रीजन के हिसाब से आंकलन हो चुका है। हर रीजन से कांग्रेस को बढ़त मिल रही है, कांग्रेस सरकार बना रही है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता मिलन भार्गव का कहना है कि बीजेपी के मुद्दों को जनता ने चुना है। किसी भी रीजन की बात की जाए, हर जगह बीजेपी को बढ़त है, बीजेपी बहुमत की सरकार बना रही है।
संबंधित खबरें
दिमाग की हिंसा विचार की लड़ाई, इसे हराने का मजबूत हथियार है 'सवाल'
46 days agoमार्क्सवाद और नक्सलबाड़ी से लेकर सशस्त्र क्रांति तक.. भारत में कैसे शुरू हुआ नक्सलवाद
47 days ago'दिमागी नक्सल' आखिर कौन? समझिए असहमति और उग्र विचारधारा के बीच की पतली रेखा
49 days agoदलगत भावनाओं से ऊपर है नामकरण की योगी दृष्टि
68 days agoनिर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश
70 days agoसंत शिरोमणि रविदास के प्रति कृतज्ञता, योगी सरकार का समरसता का संकल्प
71 days agoकांवड़ यात्रा: आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का महापर्व
79 days agoचुनावी दबाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का अयोध्या प्रेम
98 days agoक्या अब संविधान में 'चौथा स्तंभ' को स्पष्ट मान्यता देने का समय आ गया है?
131 days agoक्यों दक्षिण का अभिनेता बन जाता है CM और भोजपुरी का स्टार भीड़ तक रह जाता है सीमित
155 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines