इफको के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO की कहानी, 'संघर्ष का सुख' की जुबानी

Uday Shankar Awasthi: उर्वरक की दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी संस्था इफको के प्रबंध निदेशक और CEO उदय शंकर अवस्थी की, जिनकी जिंदगी लोगों के लिए वाकई प्रेरणा देने वाली है।

Uday Shankar Awasthi

Uday Shankar Awasthi

विज्ञापन

IFFCO Managing Director CEO Book Released: दुनिया का सबसे बड़ा सुख है साधारण से असाधारण बना जाना, लेकिन जब असाधारण बनने के लिए संघर्ष में सुख का अहसास करो तो इससे बढ़ा सुख दुनिया में कोई और हो ही नहीं सकता। यही कहानी है, उर्वरक की दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी संस्था इफको के प्रबंध निदेशक और CEO उदय शंकर अवस्थी की, जिनकी जिंदगी लोगों के लिए वाकई प्रेरणा देने वाली है।

यह भी पढ़ें: हिंसा और आतंकवाद से जल रही मिट्टी! क्या जम्मू कश्मीर भाजपा के एजेंडे से बाहर हो गया?

Advertisment

इफ्को की लंबी उड़ान की कहानी

‘संघर्ष का सुख’ उदय शंकर अवस्थी की जिंदगी के सफर की कहानी है। उनके संघर्षों की दास्तां है। उनकी सफलता की बानगी है। उनके जोश और जज्बे का दस्तावेज है। उनके व्यक्तित्व का ऐसा आईना है, जिसमें हर पाठक अपना चेहरा देख सकता है। जीवन में सफल होने का मंत्र पा सकता है। यह एक इंसान के संघर्ष की कहानी तो है ही, छोटी से बड़ी बन गई संस्था की सफलता की दास्तां भी है। उदय शंकर अवस्थी ने इफ्को को न सिर्फ बड़ी सहकारी संस्था बनाया, बल्कि इसे किसानों का सबसे बड़ा हितैषी भी बनाया। यह उनकी सोच ही थी कि इस सहकारी संस्था ने इतनी लंबी उड़ान भरी। बेशक इस उड़ान की कहानी लंबी है, लेकिन यह किताब उस पर बहुत अच्छे से प्रकाश डालती है।

छोटे-से गांव से निकले बच्चे की सफलता की कहानी

‘संघर्ष का सुख’ उत्तर प्रदेश के एक छोटे-से गांव से निकले उस बच्चे की कहानी है, जिसने जिंदगी की सभी मुश्किलों का डटकर सामना किया। संघर्षों में तपकर दुनिया में अपनी एक ऐसी जगह बनाई, जिसके बारे में लोग सपने में भी नहीं सोच पाते। अवस्थी सफल प्रबंधक होने के साथ-साथ बेहद संवेदनशील इंसान थे। देश और यहां के किसानों के लिए वह जो कुछ करना चाहते थे, जितना कुछ करना चाहते थे, उसमें उन्हें सफलता मिली, यह किताब उसी का दस्तावेज है। सफल होना वाकई आसान नहीं होता। सफलता की डगर कितनी कठिन होती है और अवस्थी जैसे दूर की सोच रखने वाले इंसान कैसे समय और अपनी योग्यता का उपयोग इस डगर को आसान बनाने के लिए करते हैं, यह इस किताब से समझा जा सकता है।

विज्ञापन

रोचक और प्रेरणा देने वाली कहानी

उदय शंका अवस्थी ने छोटी-सी समिति को जिस मंच पर पहुंचाया, वह इस किताब में दिलचस्प तरीके से बयां किया गया है। अपनी दूरदर्शिता से अवस्थी ने इफ्को को विविधता प्रदान की। देश और देश से बाहर मॉडर्न उर्वरक संयंत्रों की स्थापना से लेकर नैनो यूरिया तक उर्वरकों का विकास करके दुनियाभर में भारतीय सहकारिता का परचम लहराया। सहकारिता की दुनिया, प्रबंधन के अलग-अलग आयाम, कृषि क्षेत्र की चुनौतियां और उनके समाधान, अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग और देश को यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की योजना को यह किताब पाठकों को अवगत कराती है, जिनके बारे में जानना हर कोई चाहेगा। वाकयी, यह किताब बेहद रोचक और प्रेरणा देने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ