2006 Noida serial murders: देश के सबसे चर्चित निठारी कांड में कोर्ट के एक फैसले ने 19 जनों के कत्ल के कातिल की तलाश फिर से खड़ी कर दी है। नोएडा में 19 परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों के चिराग तो 17 साल पहले बुझ गए थे, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले ने उनके इंसाफ मिलने की उम्मीद को भी खत्म कर दिया। हम बात कर रहे हैं नोएडा के निठारी कांड की, जिसने साल 2006 में पूरे देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया था। ये तस्वीरें उसी घर की हैं। नोएडा सेक्टर 31 के कोठी नंबर D 5 के पीछे वाले नाले के हिस्से से डेढ़ दर्जन से अधिक नरमुंड और हड्डियां बरामद हुई थी। ये सभी कंकाल एक युवती और 18 बच्चों के थे।
निठारी कांड में कोठी मालिक मुनेंद्र सिंह पंढेर बारी
दिल दहला देने वाली तस्वीर 2006 की उस वक्त की है, जब नोएडा के कोठी नंबर D5 के नाले और अंदर के गटर से 19 नरमुंड निकाले जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने कोठी के मालिक मुनेंद्र सिंह पंडित और उनके नौकर सुरेंद्र कोहली को 18 बच्चे समय एक युवती के कत्ल अपहरण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन 17 साल बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों ही आरोपियों को बरी कर दिया। मुनेंद्र सिंह पंढेर के ऊपर 6 मुकदमे चलाए जा रहे थे, जिनमें से तीन मुकदमे लोअर कोर्ट में ही खारिज हो गए थे और तीन मुकदमों में मुनेंद्र सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र सिंह कोहली को फांसी की सजा हुई थी। आरोपी पक्ष में इस सजा को उत्तर प्रदेश के हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जहां पर सबूत के अभाव में मुनेंद्र सिंह पंडित को जेल से रिहा कर दिया वहीं सुरेंद्र को भी बारी कर दिया लेकिन कोहली अभी भी बाकी मामलों में ट्रायल पर जेल में है।
सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई नहीं जुटा पाई सबूत
कोर्ट ने पुलिस और सीबीआई को फटकार लगाते हुए यह कहा था कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं है और जब इस मामले में मानव अंग तस्करी का मामला सामने आया था तो इस पर जांच क्यों नहीं की गई नोएडा पुलिस के साथ साथ देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी भी कातिल तक पहुंचने में सफल हो गई।
जेल से बाहर खुली हवा में पंढेर
निठारी हत्याकांड के आरोपी मनिंदर सिंह पंडित जेल से बाहर आ गए हैं और खुली फिजाओं में सांस ले रहे हैं। परंतु जिनके बच्चे मरे हैं वह बिलख-बिल कर रो रहे हैं उनके पास कोई चारा नहीं है कि वह अपने बच्चों के गुनहगारों को सजा दिला सके। अदालत ने देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी को फटकार लगाते हुए कहा कि जांच बेहद खराब थी और जांच की मौलिक प्रक्रिया को दूर रखा गया।
और पढ़ें: सही समय पर परफेक्ट बूस्टर है महिला आरक्षण, लेकिन एक बड़ा सवाल खड़ा कर सकता है बवाल
क्या कह रहे हैं पीड़ित?
D5 कोठी के बाहर मिले 19 नरमुंडों में से एक निर्माण ज्योति का भी था, जिसकी उम्र 2006 में केवल 10 वर्ष की और उसके कत्ल को 17 साल बीत गए यानि कि अब उसकी उम्र 27 साल होती ज्योति के माता-पिता ज्योति की यादों को भुला नहीं पा रहे हैं और माता-पिता ने 17 साल की लंबी लड़ाई लड़ी है बाकी परिवार का भी कमोबेश यही हाल है लेकिन अब वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। सभी पीड़ित परिवार की माली हालत बहुत हंसता है-इसके लिए नोएडा के एक समाजसेवी ने अदालती खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली है।
और पढ़ें: RT की प्रधान संपादक बोलीं- बैन लगाने से सामने आई यूरोप-अमेरिका में प्रेस की आजादी की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई भी इन गरीब परिवारों को इंसाफ नहीं दिला पाई। यूपी पुलिस और सीबीआई से कहां चूक हुई जो सुरेंद्र कोहली और मुनेंद्र सिंह पंढेर बरी हो गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों का आरोप साबित करने में नाकाम रहा। जांच खराब तरीके से की गई सबूत इकट्ठा करने के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया गया अंग व्यापार के एंगल से जांच नहीं की गई। पूरा मामला सुरेंद्र कोहली के कबूलनामे पर आधारित है, जिसे सुरेंद्र कोहली ने कोर्ट में इनकार कर दिया। यही वजह है कि 17 साल बाद भी सवाल जस का तस है कि इन 19 जनों का कातिल कौन है? इसी का जवाब मांगने अब पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
संबंधित खबरें
बदलती पत्रकारिता में एक जर्नलिस्ट को किन चीजों की करनी चाहिए रक्षा?
10 days agoजेनरेशन गैप को एक नाम मिला, जानिए पीढ़ियों में क्या है अंतर?
19 days agoसंयुक्त राष्ट्र कमजोर हो रहा है तो दुनिया किसके हाथ में जाएगी?
19 days agoविरोध का अधिकार: क्या भारतीय लोकतंत्र अपनी आलोचना सुनने के लिए तैयार है?
19 days agoदिमाग की हिंसा विचार की लड़ाई, इसे हराने का मजबूत हथियार है 'सवाल'
72 days agoमार्क्सवाद और नक्सलबाड़ी से लेकर सशस्त्र क्रांति तक.. भारत में कैसे शुरू हुआ नक्सलवाद
73 days ago'दिमागी नक्सल' आखिर कौन? समझिए असहमति और उग्र विचारधारा के बीच की पतली रेखा
74 days agoदलगत भावनाओं से ऊपर है नामकरण की योगी दृष्टि
94 days agoनिर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश
96 days agoसंत शिरोमणि रविदास के प्रति कृतज्ञता, योगी सरकार का समरसता का संकल्प
97 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines