---विज्ञापन---

World Tourism Day: खूबसूरती में स्विट्जरलैंड को भी मात देता है उत्तराखंड का चोपटा

World Tourism Day 2023 : विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ाना और जागरूकता फैलाना है। ऐसे में आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो हरिद्वार से करीब 185 किलोमीटर दूर है। उत्तराखंड […]

World Tourism Day 2023 : विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ाना और जागरूकता फैलाना है। ऐसे में आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो हरिद्वार से करीब 185 किलोमीटर दूर है।

उत्तराखंड में स्थित चोपटा एक ऐसी जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसको मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप आने वाले दिनों में काम से ब्रेक लेकर किसी खूबसूरत और शांति वाली जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चोपटा की इन जगहों पर जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

तुंगनाथ मंदिर

तुंगनाथ मंदिर चोपटा की पहाड़ों की चोटी पर बसा हुआ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 3680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां आकर आप इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं इसके अलावा आपको इस जगह का शांतिपूर्ण वातावरण भी आपको पसंद आएगा।

देवरिया ताल

देवरिया झील भी चोपटा की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां आकर आपको बर्फ से ढके पहाड़, सदाबहार जंगल, झीलों से गिरता पानी देखकर एक अलग तरह का आनंद मिलेगा। यहां आकर आप प्रकृति का आनंद लेने के अलावा ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Budget Travel Destinations: सिर्फ 5-6 हजार रुपये में कर सकते हैं उत्तराखंड की इन 5 जगहों की सैर!

सारी गांव

सारी गांव चोपता से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यह जगह अपने शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी, इसके अलावा आपको उत्तराखंड की संस्कृति और जीवनशैली के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

कैसे पहुंचें चोपटा

चोपटा पहुंचने के लिए आपको देहरादून और ऋषिकेश से होकर गुजरना होगा। चोपटा देहरादून से लगभग 246 किमी और ऋषिकेश से लगभग 185 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए आप चाहें तो टैक्सी या उत्तराखंड रोडवेज से भी जा सकते हैं।

चोपटा घूमने का सबसे अच्छा समय

इस खूबसूरत जगह पर आप मार्च से जून और अक्टूबर से मार्च के बीच जा सकते हैं क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola