White Poha Recipe: जैकी दादा को खूब भाता है सफेद पोहा, ट्राई करने के लिए नोट करें ये सुपर ईजी रेसिपी

White Poha Recipe: पोहा एक फेमस इंडियन ब्रेकफास्ट है। इसे बनाना जितना आसान है ये उतनी ही फायदेमंद डिश भी है। आपने पोहे के कई वर्जन खाएं होंगे लेकिन कभी सफेद पोहा खाया है? यहां सीखें बनाने का आसान तरीका।

White Poha

White Poha

White Poha Recipe: जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। उन्होंने लंबे समय तक अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल जीता है। आजकल जैकी दादा किसी और कारण से फेमस हो रहे हैं। यह वजह उनकी पसंदीदा डिश से जुड़ी हुई है। एक्टर को पोहा खाना काफी पसंद है। हालांकि, पोहा बहुत लोगों को पसंद होता है लेकिन, जैकी श्रॉफ को जैसा पोहा पसंद है शायद आपने पहले कभी वैसा कभी खाया नहीं होगा। एक्टर को सफेद पोहा खाना काफी पसंद है। कभी सुना है सफेद पोहा का नाम? यह बड़ी ही स्वादिष्ट और सेहतमंद पोहा रेसिपी है, जिसे बनाना भी काफी आसान है। चलिए, आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका।

विज्ञापन

सफेद पोहा बनाने के लिए सामग्रियां

  • 1 कप पोहा
  • 1 मध्यम प्याज- बारीक कटा हुआ
  • 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 से 2 कली बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 1 कप नारियल का दूध
  • स्वादानुसार नमक

ये भी पढ़ें- जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे

विज्ञापन

विधि

सबसे पहले पोहा को धोकर साफ कर लें और एक तरफ रख दे। अब इसमें सबसे पहले नारियल का दूध मिलाएं। दूध और पोहे को अच्छे से मिला लें। अब इसमें बारिक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ लहसुन और स्वादानुसार नमक डाल लें। ध्यान रहें, पोहा को धोते समय पानी को अच्छे से निचोड़ लें ताकि पोहा गीला न लगें। इसके साथ-साथ आपको नारियल का दूध भी पोहे के हिसाब से डालना है ताकि दूध से पोहा गीला न हो सके।

विज्ञापन

तड़का कैसे लगाएं

पोहे को तड़का देने के लिए एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें। आप चाहें, तो नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब उसमें हींग और आधा चम्मच राई डालें। अब इसमें मुट्ठीभर मूंगफली और 6-7 करी पत्ते डालकर पोहे को तड़का लगा दें। इस तड़के से स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा।

अगर आप ऑयल फ्री पोहा खाना चाहते हैं तो तड़के को अवॉइड कर सकते हैं। इसके बजाय मूंगफली को रोस्ट करके पोहे में मिक्स कर लें। ऐसे बनाने से भी टेस्ट अच्छा आता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ