Cold Facial: कोल्ड फेशियल क्या होता है? जानिए कैसे मिनटों में चेहरे पर ला सकता है नेचुरल ग्लो  

Cold Facial: गर्मियों में चेहरा बहुत ही डल नजर आता है. इसलिए महिलाएं चेहरे पर बहुत कुछ करवाती हैं, लेकिन फिर भी बेस्ट रिजल्ट नहीं मिलता. ऐसे में आपको लिए कोल्ड फेशियल बेस्ट हो सकता है. आप इसे घर पर भी आसानी से कर सकती हैं. 

Cold Facial

कोल्ड फेशियल से कैसे मिलता है नेचुरल ग्लो? Image Credit- News24

विज्ञापन

Cold Facial Benefits: गर्मियों में रोजाना बाहर जाने की वजह से चेहरा बहुत ही ज्यादा खराब हो जाता है. इसकी वजह से चेहरे पर न सिर्फ डार्क सर्कल नजर आते हैं, बल्कि लुक डल भी लगता है. हालांकि, धूप के इफेक्ट को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं. मार्केट में स्किन की केयर करने के लिए कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं और आजकल कोल्ड फेशियल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खासकर गर्मियों में लोग स्किन को ठंडक और इंस्टेंट ग्लो देने के लिए इस तकनीक को अपना रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कोल्ड फेशियल को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन आखिर यह कोल्ड फेशियल क्या है और यह चेहरे पर कैसे असर करता है? आइए जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- कमर में रहता है दर्द तो नमक का यह नुस्खा आ सकता है काम, दादी-नानी करती थीं इस्तेमाल

विज्ञापन

क्या होता है कोल्ड फेशियल?

कोल्ड फेशियल एक ऐसी स्किन केयर तकनीक है, जिसमें स्किन को ठंडे तापमान की मदद से रिलैक्स और रिफ्रेश किया जाता है. इसमें आइस रोलर, कोल्ड मास्क, चिल्ड जेड रोलर, ठंडे फेस पैक या कूलिंग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इससे चेहरे को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं.

कोल्ड फेशियल से कैसे मिलता है नेचुरल ग्लो?

चेहरे की सूजन कम होना- सुबह उठने के बाद चेहरे पर हल्की सूजन या पफीनेस होना आम बात है. कोल्ड फेशियल स्किन को ठंडक देकर इस सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.
स्किन को फ्रेश रखना- यह फेशियल चेहरे को ठंडक देने का काम करता है. अगर आप इसे रोजाना करेंगे को चेहरा फ्रेश और चमकदार लगेगा.
पोर्स को टाइट करना- कोल्ड थेरेपी की वजह से पोर्स कुछ समय के लिए छोटे और टाइट दिखाई दे सकते हैं, जिससे स्किन स्मूथ लगती है और चेहरा ग्लो करता है.
मेकअप के लिए स्किन होती है तैयार- कई लोग मेकअप लगाने से पहले कोल्ड फेशियल करते हैं, क्योंकि इससे स्किन अधिक स्मूथ और तरोताजा महसूस हो सकती है. बस आपको इसे करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए.  

कैसे करें कोल्ड फेशियल?

सबसे पहले चेहरा साफ करें और आइस रोलर या ठंडे जेड रोलर को चेहरे पर हल्के हाथों से चलाएं. आप मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद लोशन जरूर इस्तेमाल करना है. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ