मखाने को कैसे तैयार किया जाता है? जानिए इससे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
How Is Makhana Made From Lotus Seeds: मखाने का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मखाना कैसे तैयार किया जाता है. तालाब से बीज निकालने के बाद बहुत ही लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

From Ponds to Puff: मखाना एक स्नैक्स है जिसे काफी हेल्दी माना जाता है. अगर इसे रोजाना खाया जाए तो आसानी से वजन कम हो सकता है, क्योंकि यह भूख को कम करने और पेट को भरा हुआ रखने का काम करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि छोटे-छोटे सफेद और हल्के मखाने आखिर बनते कैसे हैं? इन्हें तैयार करने की प्रक्रिया काफी दिलचस्प है, जिसे पहले तालाब से निकाला जाता है और फिर तैयार किया जाता है.
मखाना किसे कहते हैं?
2 / 7मखाना एक ऐसे पौधे का बीज है जिसे फॉक्स नट या लोटस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है. भारत में मखाने सबसे ज्यादा बिहार में मिलते हैं, जिसे एक लंबी प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है. इसे भी पढ़ें-Bedroom Plants: बेडरूम में रखें ये पौधे, बढ़ेगी पॉजीटिव एनर्जी और आएगी बेहतर नींद
मखाना कैसे तैयार किया जाता है?
3 / 7मखाने तैयार करने के लिए सबसे पहले इसे तालाबों से निकाला जाता है, क्योंकि इसकी खेती गहरे तालाबों में की जाती है. इसके पौधों की पत्तियां पानी पर फैल जाती हैं और कुछ महीनों बाद इनमें फल लगने लगते हैं.
बीज को साफ करना
4 / 7तालाब के बीज को निकालकर साफ किए जाते हैं. यह काम काफी मेहनत वाला होता है, जिसे इकट्ठा करने के लिए तालाब में उतरना पड़ता है और फिर एक-एक करके बीज को निकालना पड़ता है.
बीजों को सुखाया जाता है
5 / 7निकाले गए बीजों को कई दिनों तक धूप में सुखाया जाता है, ताकि उनमें मौजूद नमी कम हो जाए. अगर से सुखाया नहीं जाता है तो यह खराब हो सकते हैं.
भुना जाता है
6 / 7सूखने के बाद, बीज को भुना जाता है. इसके लिए गर्म रेत का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें बीज को बहुत ही ध्यान से भूना जाता है, क्योंकि इसी से बीजों के अंदर मौजूद स्टार्च फूलने लगता है.
हथौड़े से फोड़ा जाता है बीज
7 / 7भुने हुए बीजों को हल्के-हल्के दबाकर या हथौड़े से ठोका जाता है. भारी चीज से इसकर दबाव पड़ता है और बीज सफेद, हल्के और कुरकुरे मखाने बन जाते हैं. इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दांत साफ करने वाले ब्रश को कैसे क्लीन किया जाता है? यह है सही तरीका