कमर में रहता है दर्द तो नमक का यह नुस्खा आ सकता है काम, दादी-नानी करती थीं इस्तेमाल
How To Relive Back Pain: अगर आप भी अक्सर ही कमर के दर्द से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. यह नुस्खा बेहद कारगर साबित हो सकता है.

Back Pain Home Remedies: कमर का दर्द एक ऐसी दिक्कत है जो अक्सर ही बढ़ती उम्र में परेशान करती है. खासकर महिलाओं को कमर के निचले हिस्से में दर्द रहने लगता है. इस दर्द के कारण ही अक्सर ठीक से उठना-बैठना भी मुश्किल होने लगता है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का बताया नुस्खा काम आ सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि उनकी सास भी नमक का यही नुस्खा आजमाया करती थीं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि दादी-नानी के कौन से हैं वो नुस्खे जो कमर दर्द (Kamar Dard) से राहत पाने में आपकी मदद कर सकते हैं.
कमर दर्द के लिए नमक का नुस्खा
2 / 7इस नुस्खे के लिए आपको सबसे पहले तवे पर नमक को सेंक लेना है. अब इसमें एक चम्मच विक्स डालकर मिला लें. इस पेस्ट को कमर के दर्द वाले हिस्से पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मसल्स की अकड़न कम होती है. वहीं, विक्स में मौजूद मेथनील उस एरिया को ठंडक देता है. न्यूट्रशनिस्ट का कहना है कि जब भी दर्द महसूस हो इस नुस्खे को आजमाने पर आराम मिलता है.
कमर में क्यों होता है दर्द
3 / 7मसल्स के खिंच जाने पर, एक्सरसाइज ना करने पर, मोटापे के कारण या किसी तरह की मेडिकल कंडीशन के कारण कमर में दर्द महसूस हो सकता है.
सिकाई से दिख सकता है असर
4 / 7कमर में दर्द होने पर सिकाई की जा सकती है. यह एक असरदार उपाय है. दर्द के पहले 48 घंटों में बर्फ की सिकाई कर सकते हैं और बाद के 48 घंटों में गर्म सिकाई की जा सकती है.
इस तरह करें एक्सरसाइज
5 / 7आप हल्की एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं जिससे दर्द से राहत मिल सके. कैट काउ पोज या फिर हल्की वॉकिंग से भी कमर को आराम मिल सकता है.
काम के डेस्क को ऐसे करें सेट
6 / 7कई बार ऑफिस के डेस्क की उंचाई ठीक ना होने से भी काम के दौरान पोस्चर बिगड़ जाता है. ऐसे में पोस्चर को ठीक रखने के लिए अपने डेस्क पर मॉनीटर या लैपटॉप को आई लेवल पर रखें.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
7 / 7अगर दर्द होने पर आराम ना मिले और कमर दर्द के साथ ही कमजोरी, सुन्नपन, बुखार या किसी और तरह की दिक्कत होने लगे तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए. यह भी पढ़ें - सुबह उठते ही एड़ी में दर्द होता है? ओर्थोपेडिक डॉक्टर ने बताई यह वजह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.