Valentine Day Recipe: वैलेंटाइन डे है और कुछ स्पेशल करना तो बनता है। हर साल इस दिन को पार्टनर्स के बीच काफी अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को प्यार का दिन या रोमांटिक डे भी कहा जा सकता है। इस मौके पर पार्टनर एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। अगर आप भी अपने कुछ खास करना चाहते हैं तो कुछ टेस्टी खिलाकर भी खुश कर सकते हैं।

वैलेंटाइन के अवसर पर हम आपके लिए सिर्फ 20 रुपये में तैयार हो जाने वाली एप्पल पेस्ट्री रेसिपी (Valentine Day Recipe in Hindi) लेकर आए हैं। इसे बनाने में भी काफी समय नहीं लगेगा। आप चुटकियों में कुछ सामग्रियों की मदद से टेस्टी एप्पल पेस्ट्री (Apple Pastry Recipe in Hindi) बना सकेंगे। आइए इसे बनाने की विधि जानते हैं।

एप्पल पेस्ट्री की सामग्री (Apple Pastry Ingredients in Hindi)

  1. नॉर्मल बिस्किट
  2. दूध
  3. ईनो
  4. बारीक टुकड़ों में कटे हुए सेब
  5. चीनी (जरूरत अनुसार)

एप्पल पेस्ट्री कैसे बनाएं? (Apple Pastry Recipe Making Method in Hindi)

सबसे पहले बिस्किट को छोट-छोट तोड़कर मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें। साथ चीनी को भी इसमें डालकर ग्राइंड कर लें। एक पाउडर की तरह ग्राइंड होने पर एक बाउल में बिस्किट का पाउडर निकाल लें।

अब मिक्सर में सेब के टुकड़े और दूध को डालकर अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद बिक्सिट पाउडर में इस गाढ़े पेस्ट को 10 से 15 मिनट तक मिलाकर छोड़ दें।

इसके बाद पेस्ट में आधा चम्मच ईनो डालकर अच्छे से फेंटते हुए मिक्स करें। इसके बाद ओवन या गैस पर इसे पकाने के लिए रख दें। आप पकाने वाले कंटेनर में पेस्ट को डालकर पका सकते हैं। ओवन में पकने के लिए करीब 3 से 5 मिनट का समय लगेगा जबकि, गैस पर पकाने में 7 से 10 मिनट लग सकते हैं।

पक जाने के बाद थोड़ा ठंडा करें और फिर फ्रिज में ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पेस्ट्री की शेप में इसे काट कर लें और सेब के बारीक टुकड़े और वाइट क्रीम से गार्निश करके सर्व कर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ