Gulab Jamun ki Sabji Recipe: कभी खाई है गुलाब जामुन की सब्जी? दिल कर देती है खुश..ये रही आसान विधि

Gulab Jamun ki Sabji Recipe

Gulab Jamun ki Sabji Recipe

Gulab Jamun ki Sabji Recipe: गुलाब जामुन देखकर किसका जी नहीं ललचाता, ललचाए भी क्यों नहीं ये होता ही इतना लजीज है कि आप खुद को इसे खाने से रोक ही नहीं पाते। लेकिन आपने हमेशा ही गुलाब जामुन खाया होगा, पर क्या आपने कभी गुलाब जामुन की सब्जी खाई है?

विज्ञापन

अगर नहीं खाई है तो आज हम आपके लिए गुलाब की सब्जी लेकर आए, जिसे अगर आपने एक बार खा लिया, तो बार-बार इसे खाएंगे। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर कैसे बनाते हैं गुलाब जामुन की लजीज सब्जी।

विज्ञापन

साम्रगी

मैदा- 1 कप, मावा- ½ कप, पनीर- ½ कप, पानी आवश्यकता अनुसार- आटा गूथने के लिए, देसी घी/वेजिटेबल ऑयल- 1 कप गुलाब जामुन तलने के लिए, बिना चाशनी के तले हुए गुलाब जामुन- 10-12, ताजा दही- 1 कप, प्याज- 2 बड़े, हरी मिर्च- 2 पीस, अदरक- 1 टुकड़ा, काजू 8-10 टुकड़े, देसी घी/मक्खन 5-6 बड़े चम्मच, मलाई/क्रीम- 2 बड़े चम्मच, धनिये के पत्ते

विज्ञापन

मसाले

लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच, धनिया पाउडर- 3 बड़ी चम्मच, कसूरी मेथी- 1/2 छोटी चम्मच, साबुत गरम मसाला- तेज पत्ता – 2-3 पत्ते, लौंग- 2-3 टुकड़े, इलायची- 3-4 टुकड़े और दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा नमक, हींग, जीरा स्वादानुसार

विज्ञापन

बनाने की विधि

गुलाब जामुन की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुलाब जामुन बनाने होंगे। इसके लिए आप सबसे पहले एक प्लेट में कद्दूकस किया हुआ मावा, मैदा और कद्दूकस किया हुआ पनीर लेकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लें। इसके बाद छोटे-छोटे गोले बनाकर एक कढ़ाही में तेल/घी में सुनहरा होने तक तलें।

विज्ञापन

प्याज, हरी मिर्च, काजू डालें

इसके बाद आपको गुलाब जामुन की सब्जी बनाने के लिए तले हुए गुलाब जामुन को गुनगुने पानी में 10-15 मिनट के लिए डालना है। इसके बाद ग्राइंडर जार में प्याज, हरी मिर्च, काजू और अदरक के कटे हुए टुकड़े डालें और पीसकर इसका एख पेस्ट तैयार कर लें।

विज्ञापन

15-20 मिनट तक भूनें 

विज्ञापन

इसके बाद एक पैन में देसी घी डालें और तड़के के लिए जीरा, हींग और साबुत गरम मसाला डालें। फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालें और 15-20 मिनट तक पेस्ट से घी अलग होने तक भूनें और सभी मसाले डालकर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक भून लें।

दही मिला दें

विज्ञापन

इसके बाद इसमें दही अच्छे से मिला लें और माध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। इसके बाद इसमें मलाई या क्रीम और कसूरी मेथी डालकर गैस बंद करें। इस तरह आपकी गुलाब जामुन की सब्जी बनकर तैयार है। अब इसे आप खाने के लिए परोस सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ