Tamatar Ki Chutney: 10 मिनट में बनाएं टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी, बढे़गा खाने का स्वाद

Tamatar Ki Chutney Recipe

Tamatar Ki Chutney Recipe

Tamatar Ki Chutney Recipe: खाने में चटनी का अहम रोल होता है। इसलिए खाने में चाहे कुछ भी बने लेकिन चटनी जरूर होनी चाहिए।

विज्ञापन

इसलिए आज हम आपके लिए टमाटर की चटनी के आसान रेसिपी लेकर आए है, जिससे आप स्वादिष्ट टमाटर की चटनी घर पर बना सकते हैं।

विज्ञापन

टमाटर की चटनी बनाने के लिए सामग्री

टमाटर- 4-5, लहसुन- 5-7 कलियां, हरी मिर्च कटी- 3-4, हरा धनिया- 2 टेबलस्पून, अदरक कद्दूकस- 1 टी स्पून, जीरा- 1/2 टी स्पून, चीनी- 1/2 टी स्पून, अमचूर- 1/4 टी स्पून, तेल- 1 टी स्पून, नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

बनाने की विधि

टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको टमाटर को अच्छे से धोना है। इसके बाद आप इसमें डालने के लिए लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काट लें।

इसके साथ ही आप टमाटर को भी टुकड़ों में काट लें। फिर एक कड़ाही लें और उसमें एक टी स्पून तेल डालकर उसे गरम कर लें।

विज्ञापन

इसके साथ ही जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और जीरा डालकर कुछ देर तक भून लें। साथ ही जब लगे कि अब मसाला तड़क रहा है तो इसमें कटे हुए टमाटर के टुकड़े डाल दें।

इसके साथ ही इसमें हरे धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डाल लें। इसके बाद इसे चलाते हुए इसमें सभी सामग्रियों को आपस में अच्छे से मिला लें। इसके बाद कड़ाही को ढक कर रखे दें और पकने दें।

विज्ञापन

जैसे ही ये पकने लगे तो इसमें चीनी और अमचूर डालकर मिला लें और कुछ देर और पकने के लिए रख दें। इसके बाद आप गैस बंद कर दें। साथ ही आप अगर मीठी चटनी खाना पसंद नहीं करते हैं, तो चटनी में चीनी का ना डालें।

विज्ञापन

इसके बाद आपकी स्वाद से भरपूर टमाटर की चटनी बनकर तैयार है। आप इसे पराठा, रोटी के साथ खा सकते हैं। साथ ही इसे 2-3 दिन तक फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ