Kheera Meetha Hai Ya Kadwa Kaise Check Karein: गर्मी में खीरा खाना काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें मौजूद तत्व न सिर्फ गर्मी में फायदे पहुंचाते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है. इस वक्त मार्केट में हर तरफ खीरे आसानी से देखने को मिल जाएंगे, लेकिन खीरा खरीदते वक्त लोगों को एक परेशानी का हमेशा सामना करना पड़ता है कि कहीं खीरा कड़वा न निकल जाए. कभी-कभार खीरा इतना ज्यादा कड़वा निकल जाता है कि उसे फेंकना पड़ जाता है, लेकिन इस स्टोरी में हम आपको ऐसे ट्रिक बताएंगे, जिसे अपनाकर आप आसानी से कड़वे और मीठे खीरे की पहचान कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: जेब में कच्चा प्याज रखने से क्या सच में भाग जाती है ‘लू’? जानें ज्योतिरादित्य सिंधिया के दावे के पीछे
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं खीरे?
गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. तेज गर्मी और लू के मौसम में खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में भी सहायक होता है. इसके नियमित सेवन से पेट ठंडा रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है. यही वजह है कि गर्मियों में सलाद से लेकर रायता तक, खीरा लोगों की डाइट का अहम हिस्सा बन जाता है.
कैसे करें मीठे खीरे की पहचान?
रंग और छिलका: अगर खीरे के छिलके का रंग ज्यादा घेरा है और बीच से पीला हो, साथ ही खीरे का छिलका दानेदार है तो यह खीरा देसी है. खीरों की ये किस्म स्वाद में मीठी होती है.
आकार: बहुत ज्यादा बड़े या छोटे, टेढ़े-मेढ़े खीरों के बजाय, मध्यम आकार वाले और सीधे खीरे चुनें. क्योंकि छोटे या ज्यादा बढ़े खीरे कड़वे निकल सकते हैं.
कठोरता: दबाने पर खीरा कड़ा लगना चाहिए, जो खीरे बहुत ज्यादा नरम या पिचके हुए हों, वे खराब हो सकते हैं. इसलिए थोड़े कड़ा खीरे खरीदें क्योंकि यह ताजे होते हैं.
सिरों का रंग: जिन खीरों का डंठल वाला सिरा थोड़ा सूखा हुआ या गहरा रंग का दिखे, उनके कड़वे होने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए खरीदते वक्त इसका भी ध्यान रखें.
लेकिन, अगर गलती से आप घर पर कोई कड़वा खीरा ले आते हैं, तो उसे फेंकें नहीं; आप उसे छीलकर और उसके सिरे काटकर (पारंपरिक रगड़ने के तरीके का इस्तेमाल करके) उसकी कड़वाहट कम कर सकते हैं, क्योंकि कड़वाहट अक्सर सिरों के पास ही ज्यादा होती है.
यह भी पढ़ें: What is Silent Divorce: शादीशुदा जिंदगी में दिखने लगें ये साइन, तो समझ लें रिश्ता पहुंच रहा
संबंधित खबरें
LIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
1 hr agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
14 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
15 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
16 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
19 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
20 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines