जेब में कच्चा प्याज रखने से क्या सच में भाग जाती है 'लू'? जानें ज्योतिरादित्य सिंधिया के दावे के पीछे का असली सच

Carry Onion in Pocket Beat Extreme Heat Know the Myth: गर्मियों की लू से बचने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. दवा और घरेलू नुस्खों से इस गर्मी से बचा जा सकता है. पुराने लोग लू से बचने के लिए प्याज का इस्तेमाल करते थे, लेकिन क्या सच में ऐसा करने से कुछ फायदा होता है?

onion on pocket
1 / 7
क्या सच में लू से बचाता है प्याज? Image Credit- AI

Jeb Mein Pyaj Rakhne Se Kya Hoga: गर्मियों में तेज धूप और हीटवेव के कारण लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है. खासतौर पर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में आपने कई लोगों को यह कहते जरूर सुना होगा कि जेब में कच्चा प्याज रखने से लू नहीं लगती. यह देसी नुस्खा सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन क्या इसमें सचमुच कोई फायदा है? आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई और लू से बचने के कुछ असरदार तरीके.

विज्ञापन

क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?2 / 7

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी एक वीडियो में गर्मी और लू से बचाव को लेकर बातचीत की. इस दौरान, उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे पुराने लोग जेब में प्याज रखकर बाहर निकलते थे. उनका कहना था कि यह एक पारंपरिक घरेलू तरीका है, जिसे कई लोग आज भी मानते हैं.

विज्ञापन

क्या सच में लू से बचाता है प्याज?

क्या सच में लू से बचाता है प्याज?3 / 7

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बात का कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन यह देसी नुस्खा है जिसे पुराने जमाने के लोग अपनाया करते थे. आयुर्वेद में प्याज को ठंडी तासीर वाला माना जाता है. इसलिए इसे जेब में रखकर सफर करने की सलाह दी जाती है.

शरीर को ठंडक देना

शरीर को ठंडक देना4 / 7

कच्चे प्याज की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से शरीर भी ठंडा रहता है. अगर एक टुकड़ा जेब में रखा जाए तो इससे गर्मी का असर कुछ कम महसूस होता है.

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद

डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद 5 / 7

प्याज में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद हो सकती है. आप प्याज के छिलके उतारकर रख सकते हैं.

पाचन को बेहतर बनाए

पाचन को बेहतर बनाए6 / 7

गर्मी में कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. प्याज खाने से डाइजेशन बेहतर रहने में मदद मिल सकती है. आप कच्चे प्याज का सेवन भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

लू से बचने के असरदार तरीके

लू से बचने के असरदार तरीके7 / 7

लू से बचने के लिए खूब पानी पिएं और छाछ का सेवन करें. हल्के कपड़े पहनें और खाली पेट घर से बिल्कुल बाहर ना जाएं. धूप के वक्त बाहर निकलने से बचें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन