Gulab Jamun Recipe: कभी खाएं हैं शकरकंदी के गुलाब जामुन? बेहद आसान है बनाने की विधि

Gulab Jamun Recipe: अगर आपको भी सर्दियों में शकरकंदी खाना पसंद है, तो इसे उबालने के बाद हेल्दी और टेस्टी गुलाब जामुन बना सकते हैं। शकरकंदी एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। यहां पर जानें इसे बनाने की आसान विधि…

Gulab Jamun Recipe

Gulab Jamun Recipe

Gulab Jamun Recipe: सर्दियों में शकरकंदी खाना लगभग सभी को पसंद होता कई लोग इसे उबाल कर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसका चाट बनाकर खाना पसंद सकते हैं। इसे खाने से कई फायदे हो और साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती है। ये फाइबर, विटामिन ए, सी, और बी 6, पोटेशियम और मैंगनीज से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट  शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप शकरकंदी से हेल्दी और टेस्टी गुलाब जामुन भी बना सकते हैं, इसके लिए आपको मैदे का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं है। तो आइए जानते है इसे बनाने की आसान विधि…

विज्ञापन

सामग्री

शकरकंद – 2 कप मसले हुए

विज्ञापन

पनीर – 2 बड़े चम्मच

चीनी – 2 से 3 बड़े चम्मच

विज्ञापन

तलने के लिए तेल या घी

विज्ञापन

सिरप बनने  के लिए सामग्री

चीनी – 2 कप

पानी – 1 कप

विज्ञापन

इलायची पाउडर-  1 चम्मच

गुलाब जल कुछ बूंदें

विज्ञापन

केसर-  1 से 2 धागे

बनाने की विधि

1. सबसे पहले उबले हुए शकरकंद लें और छीलकर मसल लें।

विज्ञापन

2. अब एक कटोरे में 2 कप मसले हुए शकरकंद लें।

3. इसके बाद इसमें कद्दूकस कर के पनीर को मिलाएं।

विज्ञापन

4. अब इसमें ¼ चम्मच चीनी डालें और आटे के तरह गूंथ लें।

5. अब इस इसे गुलाब जामुन का आकार दें।

विज्ञापन

6. दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी लें, इसे गर्म करें और उबाल लें, इसे 5 मिनट तक उबालें।

7. इसके बाद इसमें इलायची, गुलाब जल और केसर डालकर एक बड़े कटोरे में निकाल लें और इसे गरम ही रखें।

विज्ञापन

8. अब गुलाब जामुन को फ्राई करने के लिए तेल गरम करें,

9. तेल गरम होने के बाद आंच को मध्यम कर ले और सुनहरा होने तक गुलाब जामुन तलें।

विज्ञापन

10. अब इन्हें निकालकर तुरंत चाशनी में डाल दें।

11. इन्हें 30 मिनट तक के लिए चाशनी में भिगोकर रखें।

विज्ञापन

12. इसके बाद जामुन को सावधानी से एक कटोरे में निकाल लें और ठंडा करें और ठंडा होने पर परोसें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ