Steve Smith Love Story: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टीम इंडिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ये खबर क्रिकेट प्रेमियों के लिए के लिए दिल तोड़ने वाली है। उन्होंने घोषणा की है कि अब वो ODI क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इस खबर से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है। चलिए हम आज स्टीव स्मिथ की लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं कि कैसे वो बार की वकील साहिबा के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए।
किसके प्यार में बोल्ड हुए थे स्टीव स्मिथ
बेशक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने संन्यास का ऐलान कर दिया हो। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। स्टीव स्मिथ की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट वो था जब उनकी मुलाकात डैनी विलिस से हुई। पहली मुलाकात में ही स्टीव का दिल वकील साहिबा डैनी विलिस पर आ गया।
यह भी पढ़ें: भारत से हारने के बाद Steve Smith का बड़ा ऐलान, वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
पहले दोस्ती फिर शादी
2 जून 1989 को जन्मे स्टीव स्मिथ की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। हालांकि उन्हें पहली ही नजर में डैनी विलिस से प्यार हो गया। लेकिन डैनी की ओर से ऐसा नहीं था। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर डेटिंग करने के बाद उन्होंने साल 2011 में शादी कर ली। स्टीव के इंस्टाग्राम पर कपल की ऐसी बहुत सी फोटो और वीडियो हैं जिनमें उनके बीच का प्यार साफ नजर आता है।
जानकारी के लिए बता दें कि स्टीव स्मिथ की पत्नी डैनी विलीस ने लॉ की पढ़ाई की है। वो पेशे से वकील हैं। स्टीव और डैनी की पहली मुलाकात क्रिकेट के मैदान पर ही हुई थी।
7 साल की डेटिंग के बाद शादी
डैनी विलिस और स्टीव स्मिथ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। स्मिथ डैनी के प्यार में इतने दीवाने हो गए थे कि उन्होंने अमेरिका के रॉकफेलर सेंटर में जाकर उन्हें प्रपोज किया।
कपल ने बड़ी ही सादगी के साथ शादी की और अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मोहर लगा दी। दोनों की उम्र में भी दो साल का फासला है।
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: पहली भविष्यवाणी सच, दूसरे सेमीफाइनल पर क्या बोले पंडित जी
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
18 mins agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
20 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines