हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्किन ब्राइटनिंग के लिए घर पर बनाए ये फेस पैक, सिर्फ 5 चीजों से बन कर होगा तैयार

Homemade Face Pack: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन को ब्राइट करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में जिसे आप आसानी से बना सकते हैं और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं.

विज्ञापन
घरेलू नुस्खों से पाएं दमकती और पोषित त्वचा . Image Source Freepik

Natural Face Pack: आज के समय में बहुत से लोग अपनी स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से भी आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक और ताजगी दी जा सकती है? अगर आप भी अपनी त्वचा को सुंदर, चमकदार और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं और अपनी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह से इस पैक को घर पर ही आसानी से रेडी कर सकते हैं.

होममेड फेस पैक | Homemade Face Pack

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इसके लिए आप इस फेस पैक को घर पर रेडी कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी, जैसे कि आलू, टमाटर, दही, बदाम और चावल का आटा. इसे बनाना भी बेहद आसान है.

ये भी पढे़ं-Homemade Shampoo: घर पर इन तीन चीजों से बनाएं होममेड शैम्पू, बालों को मिलेगा पोषण, होगी नेचुरल हेयर ग्रोथ

विज्ञापन

इस तरह बनाएं होममेड फेस मास्क

फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू, टमाटर, बदाम और दही को अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद आप इस पेस्ट में चावल का आटा मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छे से साफ करें. इसके बाद आप अपनी त्वचा पर यह मास्क लगाएं और कम से कम 20-30 मिनट के लिए सूखने दें. जब मास्क हल्का सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से स्क्रब करें. फिर अपने चेहरे को धो लें. बस इस तरह से अगर आप मास्क को हफ्ते में एक से दो बार लगाते हैं तो कई फायदे हो सकते हैं.

फायदे

इस होममेड फेस पैक को नियमित इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को प्राकृतिक नमी मिलती है, त्वचा का टोन इवन होता है और झुर्रियां कम होती हैं. साथ ही यह पैक त्वचा से डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा साफ, चमकदार और ग्लोइंग दिखती है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं-गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये ड्रिंक, बनती हैं बस इन 4 चीजों से, जाने बनाने का तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola