Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

‘जोहरा जबीं’ में सलमान खान बने ‘सिकंदर’, काले कुर्ते ने लूटी महफिल, ईद पर बना ट्रेंड

फिल्म सिकंदर के गाने जोहरा जबीं में सलमान खान का काला कुर्ता इस ईद पर पुरुषों के लिए नया फैशन ट्रेंड सेट कर रहा है। आइए जानते हैं इस कुर्ते की खासियत क्या है, जिसे आप ईद पर पहन सकते हैं।

Author
Edited By : Shivani Jha Updated: Mar 23, 2025 12:44
Salman Khan
Salman Khan

सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर के साथ इस ईद के मौके पर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर ली है। फैंस भाईजान की एक और ब्लॉकबस्टर हिट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म ने अपने टीजर और गानों के साथ काफी चर्चा बटोरी है, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई जोहरा जबीं भी शामिल है। कहा जा रहा है कि इसे यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां सलमान के मनमोहक डांस मूव्स और रोमांस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं उनका स्टाइलिश कुर्ता भी चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल इंदौर, सूरत, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में इस तरह के कुर्तों की मांग बढ़ रही है। जोहरा जबीं म्यूजिक वीडियो में सलमान का कुर्ता फैशन बन गया है, जिसने उनके प्रशंसकों और फैशन के दीवानों के बीच स्टाइल की दुनिया में धूम मचा दी है। ईद के लिए पुरुषों के बीच कुर्ता खास तौर पर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड बन गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सुहाना खान ने अपनाया गौरी खान का लुक, लाखों की स्टाइलिश बैग के साथ आईं नजर

इसे क्या बनाता है ट्रेंडी?

सिकंदर के जोहरा जबीं गाने में सलमान खान का काला कुर्ता एक मास्टर क्लास है। इसका डिजाइन पारंपरिक और ट्रेडिंग दोनों से जुड़ा हुआ है। काला रंग पुरुषों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इस कुर्ते के नेक लाइन पर चमकीले डिजाइन के साथ चांदी की कढ़ाई इसे और भी अट्रैक्टिव बना रही है। इसे आप इस ईद पर पहन सकते हैं, जो आपके लुक को और भी खास बना देगा।

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी कैसे फिट? जानें एक्ट्रेस की डाइट का पूरा रूटीन

First published on: Mar 23, 2025 12:44 PM

संबंधित खबरें