RO का पानी पीने लायक है या नहीं? WHO ने तय किए TDS के पैरामीटर; ऐसे जानें शुद्धता का लेवल

RO Water TDS Range: क्या आप भी आरओ का पानी पीते हैं? कहीं आप आरओ से अशुद्ध पानी तो नहीं पी रहे? आपके आरओ का पानी कितने टीडीएस की मात्रा के साथ है? आइए जानते हैं कि आरओ से कितने टीडीएस की मात्रा वाला पानी पीना चाहिए और WHO ने TDS के पैरामीटर कितने तय किए हैं?

RO Water TDS Level

आरओ जल टीडीएस स्तर

RO Water TDS Level: हर व्यक्ति के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। इसके बिना ज्यादा समय तक किसी के लिए भी जिंदा रहना मुश्किल है। पानी सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं बल्कि शरीर के कई अंगों के काम करने में मददगार भी है। शरीर में पानी की कमी होने से कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए डॉक्टर भी हर दिन कम से कम 2 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, इस सलाह को मानने के बाद भी अगर आप बीमार हो रहे हैं या फिर घर पर लगे आरओ प्यूरीफायर से पानी पीने के बाद भी आपकी सेहत सही नहीं है, तो हो सकता है कि आपका पानी के शुद्धता का लेवल कम हो।

जी हां, RO से पानी पीने का मतलब ये नहीं है कि आप एक पीने योग्य शुद्ध पानी पी रहे हैं। अगर गलत टीडीएस वाला पानी पी रहे हैं तो आप खुद ब खुद अपने शरीर को हानि पहुंचा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (Bureau of Indian Standards) द्वारा TDS के पैरामीटर को तय किया गया है। इनके अनुसार टीडीएस के कुछ लेवल का पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद है तो इस लेवल के ज्यादा या कम होने पर सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि कितने टीडीएस वाला पानी पीने के लायक होता है और कितने वाला नहीं?

कैसे मापते हैं पानी की शुद्धता?

आपके घर में अगर आरओ सिस्टम है तो आपको ये जानकारी होगी कि पानी की शुद्धता को मापने के लिए टीडीएस का यूज किया जाता है। टोटल डिसोल्वड सॉलिड्स में पानी की शुद्धता को मापते हैं। अलग-अलग लीटर के हिसाब से पानी में टीडीएस का लेवल भी अलग-अलग होता है।

1 लीटर पानी में टीडीएस लेवल कितना होना चाहिए?

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड और WHO के अनुसार RO का पानी पी रहे हैं तो पहले ये देख लीजिए कि आपके वाटर प्यूरीफायर से आ रहा पानी कितनी टीडीएस की मात्रा के साथ है। 1 लीटर पानी में टीडीएस लेवल 500 मिलीग्राम से भी कम होना चाहिए। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की मानें तो 1 लीटर पानी में टीडीएस 500 मिलीग्राम से कम होना चाहिए। जबकि, WHO की सलाह है कि 1 लीटर पानी में 300 मिलीग्राम से कम टीडीएस लेवल होना चाहिए।

न पीएं इतने टीडीएस की मात्रा वाला पानी

WHO के अनुसार अगर पानी में टीडीएस का लेवल 250 मिलीग्राम से कम है तो इसको बिल्कुल भी न पिएं। ऐसा इसलिए क्योंकि, इतने कम मात्रा वाले टीडीएस के पानी से आपके शरीर को फायदा नहीं मिलता है। टीडीएस लेवल अगर 250 मिलीग्राम से कम होता है तो पानी में मौजूद खनिज शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। इसके अलावा जिस पानी की टीडीएस लेवल 900 मिलीग्राम से ज्यादा होता है वो पानी भी पीने लायक नहीं होता है। ध्यान रखें कि आपके 1 लीटर पानी का लेवल 250 मिलीग्राम से कम और 900 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

वजन के हिसाब से दिन में कितना लीटर पानी पीना सही? 

शरीर का वजन पानी की मात्रा
45 किलोग्राम 1.9 लीटर
50 किलोग्राम 2.1 लीटर
55 किलोग्राम 2.3 लीटर
60 किलोग्राम 2.5 लीटर
65 किलोग्राम 2.7 लीटर
70 किलोग्राम 2.9 लीटर
75 किलोग्राम 3.2 लीटर
80 किलोग्राम 3.5 लीटर
85 किलोग्राम 3.7 लीटर
90 किलोग्राम 3.9 लीटर
95 किलोग्राम 4.1 लीटर
100 किलोग्राम 4.3 लीटर

ये भी पढ़ें- एक से ज्यादा अलार्म लगाकर जागना पड़ सकता है महंगा, मेमोरी-क्रिएटिविटी पर पड़ता है असर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ