Ramadan 2025: इन बीमारियों में रोजे के दौरान रखना चाहिए खास ख्याल, जानें कैसे

Ramadan 2025:  रमजान का महीना शुरू हो चुका है और हर मुसलमान अपना फर्ज समझकर रोजा जरूर रखता है। लेकिन कई बार जब आप बहुत ज्यादा बीमार रहते है, तो आपको रोजा न रखने की छूट दी जाती है।

Ramadan 2025

Ramadan 2025

विज्ञापन

कौन नहीं रख सकते रोजा?

टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को रोजा नहीं रखना चाहिए। ये लोग पूरी तरह से इंसुलिन इंजेक्शन पर निर्भर होते है। इसीलिए लंबे समय तक भूखा रहना या इंसुलिन की डोज न लेना ऐसे लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

विज्ञापन

अनियंत्रित डायबिटीज से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी जैसे किडनी रोग या हार्ट की बीमारी हो, तो रोजा न रखें।

अगर आपका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित है, तो रोजा रखने से बचें।

विज्ञापन

ये लोग रख सकते हैं रोजा

टाइप-2 डायबिटीज के साथ जी रहे लोग सुरक्षित रूप से रोजा रख सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आर ग्लिप्टिन, ग्लूटाजने, मेटफॉर्मिन अथवा अल्फा ग्लूकोसाइड इनहिबिटर्स ग्रुप की दवाओं पर निर्भर हैं, तो आप रोजा रख सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि डायबिटीज कंट्रोल  हो और आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर रोजा रखें।

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद रोजा रख सकते हैं।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप रोजा बीमारी में रोजा रखते सेहरी के दौरान खास ध्यान रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और डाइट में हरी सब्जी, फल और नट्स को शामिल करें। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अपनी डाइट में फाइबर जरूर हो ताकि आप पूरे दिन पेट भरा हुआ फील करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ