News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
21 Days No Sugar Challenge: मीठा खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। कुछ लोग ज्यादा मात्रा में मीठे का सेवन करते हैं तो कुछ कम लेकिन हर कोई मीठा खाता है फिर चाहे वो चाय-कॉफी में हो या कोल्ड ड्रिंक में। मीठा खाने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपको डायबिटीज जैसी बीमारी हो सकती है इसलिए आपने देखा होगा कि अक्सर डॉक्टर मीठा न खाने की सलाह देते हैं। लेकिन एकदम से मीठा छोड़ना थोड़ा मुश्किल है। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर मीठा छोड़ने के लिए क्या किया जाए। कहा जाता है कि अगर आप 21 दिन तक किसी चीज को कर लेते हैं तो फिर वो आपकी आदत बन जाती है। ऐसे में अगर आप 21 दिन तक मीठा नहीं खाएंगे तो ये आपकी आदत में आ जाएगा और इससे शरीर को कई सारे फायदे भी मिलेंगे, तो आइए जानते हैं कि अगर आप 21 दिन तक मीठा नहीं खाएंगे तो इससे क्या होगा।
अगर आप 21 दिन तक मीठा नहीं खाते हैं तो इससे आपका मोटापा कम होता है और आप वेट लूज कर पाते हैं। मीठी चीजों में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है जिससे आपका मोटापा बढ़ जाता है।
मीठा न खाने से आपकी स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग बन जाती है। जब आप मीठा खाते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद शुगर कोलेजन प्रोटीन के साथ चिपक जाता है और धीरे -धीरे कोलेजन खत्म होने लगता है। कोलेजन खत्म हो जाने की वजह से आपके चेहरे का निखार चले जाता है और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं।
ये भी पढ़ें- डेली रुटीन में शामिल करें ये 5 Habits, कभी नहीं लगेगा चश्मा! आंखें रहेंगी स्वस्थ
अगर आप 21 दिन तक मीठा नहीं खाएंगे तो इससे आपके दांत भी मजबूत हो जाएंगे। जब आप मीठा खाते हैं तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर के साथ मिलकर एसिड बना देता है जो आपके दांतों को सड़ा देता है। ये एसिड दांतों के इनेमल में छेद या कैविटी बना देता है।
मीठा न खाने से आपको हार्ट डिजीज होने का खतरा भी कम हो जाता है। मीठा खाने से ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ जाता है जिससे खून जमने लगता है जिसकी वजह से आपको हार्ट अटैक आ सकता है।
ये भी पढ़ें- स्ट्रेस होने पर क्यों लगती है ज्यादा भूख? एक्सपर्ट गायत्री अरविंद से जानिए कारण और समाधान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।