News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Eye Care Tips: आंखें शरीर का सबसे नाजुक अंग है, लेकिन व्यक्ति की खराब आदतों की वजह से उनकी आंखें खराब होने लगी हैं। घंटों तक फोन चलाना, टीवी देखना, हेल्दी न खाना उन्हीं आदतों में से कुछ हैं। इन सभी आदतों की वजह से लोगों को चश्मा लग जाता है और बूढ़े होते होते उनकी रोशनी इतनी कमजोर हो जाती है कि उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ता है। लेकिन अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखों पर चश्मा न लगे, तो आप अभी से अपने डेली रुटीन में कुछ आदतें शामिल कर लें।
डॉ मनदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू देते हुए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स बताए। साथ ही उन्होंने लोगों के साथ अपना आई केयर रूटीन भी शेयर किया। आइए जानते हैं कि कैसे हम अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।
सुबह उठते ही हम अपनी आंखों पर पानी के छींटे मारते हैं लेकिन ये करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको अपनी आंखों को साफ करना है तो हल्के हाथों से करें। हाथ में थोड़ा पानी लें और उसमें अपनी आंखों को डुबोएं फिर एक बार अपनी पलक झपकाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों से गंदगी निकल जाएगी और आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Periods Physical Relationship: क्या पीरियड्स के दौरान बना सकते हैं संबंध?
आजकल लोग सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चलाते हैं। इससे आपकी आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है जिसके कारण आपको सिरदर्द, आंखों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कई बार हमारी नजर कमजोर हो रही होती है लेकिन हमें पता नहीं चल पाता है। इसलिए जरूरी है कि आप हर 6 महीने में आई टेस्ट करवाएं। टेस्ट करवाने से आपको शुरुआती समय पर ही आंखों के खराब होने का पता चल जाएगा जिससे आप चश्मा लगने से बच सकते हैं।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों की एक्सरसाइज करें। दूर तक देखने की कोशिश करें इससे आपकी आंखें एक जगह पर फोकस कर पाएंगी और आपकी रोशनी तेज होगी।
अगर आप भी अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप सोने से 2 घंटे पहले तक फोन न चलाएं। इससे आपकी स्लीप साइकिल बेहतर होती है और साथ में मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होता है जो आपको अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Sleeping Benefits: अगर मम्मी ज्यादा देर सोने पर बोले, तो गिनवा दें ये 7 फायदे
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।