Diwali 2022 Sweet: खास मेहमानों को दिवाली पर भेंट करें अपने हाथों से बने डिलीशियस मलाई पेड़े, ये रही रेसिपी

Malai Peda

Malai Peda

How To Make Malai Peda: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए मलाई पेड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है। इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं मलाई पेड़ा (Malai Peda) बनाने की विधि-

विज्ञापन

मलाई पेड़े बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • दूध 1 लीटर
  • चीनी 80-100 ग्राम
  • इलाय़ची पाउडर
  • पिस्ता बारीक कटे

अभी पढ़ें – Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर घर आए मेहमानों को सर्व क्रिस्पी राइस पापड़ी, जानें रेसिपी

विज्ञापन

मलाई पेड़े कैसे बनाएं? (How To Make Malai Peda)

  • मलाई पेड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में एक लीटर फुल क्रीम दूध लें।
  • फिर आप इसको लगातार चलाते हुए उबाल आता रहे और मलाई को कढ़ाई में साइड में निकालते रहें।
  • इसके बाद आप इसमें 250 ग्राम चीनी डालकर लगातार चलाते हुए मावा तैयार कर लें।
  • फिर आप इस तैयार मावे को कढ़ाई में अच्छी तरह से फैला लें।
  • इसके बाद आप इस मावा को करीब 5-7 मिनट तक ठंडा होने दें।
  • फिर आप इसमें अब एक-दो चुटकी इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
  • इसके बाद आप इस मिक्चर के पेडें बनाकर तैयार कर लें।
  • फिर आप इन पेड़ों को बारीक कटा पिस्ता और केसर से गार्निश करके सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ