Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर घर आए मेहमानों को सर्व क्रिस्पी राइस पापड़ी, जानें रेसिपी

Rice Papdi

Rice Papdi

How To Make Rice Papdi: इस साल छठ पूजा की शुरूआत 30 अक्टूबर से होने जा रही है। ऐसे में अगर आप छठ पूजा पर कुछ नमकीन बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए राइस पापड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटा और क्रिस्पी होता है। शाम की गर्मागर्म चाय के साथ राइस पापड़ी बहुत लजीज लगती है। इसको आप फेस्टिव सीजन में घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं राइस पापड़ी बनाने की रेसिपी-

राइस पापड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 कप पानी
  • 1 कप चावल का आटा

अभी पढ़ें – Benefits of drinking honey mixed with milk: रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं शहद, डाइजेशन और इम्यूनिटी दोनों होगी बेहतर

राइस पापड़ी कैसे बनाएं? (How To Make Rice Papdi)

  • राइस पापड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें जीरा, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
  • फिर आप इसमें 1 कप चावल का आटा डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसको ऊपर से ढक कर पकाएं।
  • फिर आप इसको एक बाउल में निकालकर इसका डो तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप डो में एक चम्मच तेल डालकर एक बार और अच्छे से गूंथ लें।
  • फिर आप आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाकर बेल लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
  • फिर आप इसमें राइस पापड़ी को डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपकी क्रिस्पी राइस पापड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ