प्रेमानंद महाराज ने बताए हेल्दी लाइफस्टाइल के 7 राज, आज ही करें फॉलो; बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Healthy Lifestyle Tips: प्रेमानंद महाराज भगवान कृष्ण और देवी राधा के परम भक्त हैं। जो वृंदावन में मौजूद अपने आश्रम ‘राधा केली कुंज’ में प्रवचन देते हैं। बाबा अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म और प्राचीन काल से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताते हैं। चलिए अब जानते हैं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए कुछ खास टिप्स के बारे में।

Healthy Lifestyle Tips

Healthy Lifestyle Tips: खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और अनियमित दिनचर्या का सीधा असर लोगों की हेल्थ पर पड़ता है। इससे उन्हें स्किन से जुड़ी समस्याएं तो होती ही हैं। इसी के साथ समय से पहले गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताई गई 7 ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो आप सदा सेहतमंद तो रहेंगे ही। साथ ही आपकी बुद्धि का भी विकास होगा। चलिए जानते हैं हेल्दी लाइफस्टाइल के राज के बारे में।

विज्ञापन

प्रात: काल जल्दी उठें

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को सुबह जल्दी उठाना चाहिए। आमतौर पर बच्चों को सुबह 06 बजे तक उठ जाना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से दिनभर स्ट्रेस कम रहता है। सुबह ताजी हवा में सांस लेने से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है, जिससे गंभीर बीमारियों के होने का जोखिम कम हो जाता है।

विज्ञापन

देवी-देवताओं के नाम का जाप करें

सुबह जल्दी उठने के बाद सबसे पहले देवी-देवताओं के नाम का जाप करें और उनका धन्यवाद करें। इसके बाद धरती मां छुए और उन्हें भी प्रणाम करें। माना जाता है कि सुबह-सुबह भगवान का नाम जाप करने से मन शांत होता है और मानसिक तनाव दूर होता है। इसके अलावा आध्यात्मिक सुख का अनुभव होता है।

विज्ञापन

माता-पिता का आशीर्वाद लें

देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के बाद अपने माता-पिता, भाई-बहन और घर में मौजूद बड़े-बुजुर्गों का आशीष लें। माना जाता है कि आशीर्वाद में बहुत शक्ति होती है। इससे आपकी आयु, बल, यश और यहां तक कि विद्या में भी वृद्धि होती है।

खाली पेट पानी पिएं

सुबह खाली पेट पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे शरीर और त्वचा दोनों हाइड्रेट होते हैं, जिससे गंभीर रोग होने का जोखिम कम हो जाता है। इसके अलावा स्किन भी ग्लोइंग रहती है।

विज्ञापन

वॉक करें

पानी पीने के बाद कम से कम 20 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वॉक करने के साथ आप योग और एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

स्वस्थ भोजन करें

एक्सरसाइज करने के बाद शौच और स्नान आदि कार्य करें। स्नान करने के बाद देवी-देवताओं की आराधना करें और फिर हेल्दी भोजन करके स्कूल, ऑफिस या अपने काम पर जाएं। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर भोजन भी करना चाहिए। इसलिए तला-भुना, मसालेदार और फास्ट फूड का सेवन कम से कम करें।

विज्ञापन

रात में जल्दी सोएं

प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या को ऐसा बनाना चाहिए, जिससे वो सुबह जल्दी उठ जाए और रात में समय से सो जाए। सुबह जल्दी उठने के लिए रात में 10 बजे तक सो जाना चाहिए। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, सेहतमंद रहने के लिए 06 से 08 घंटे की नींद पर्याप्त होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ