Pet Bathing Tips: सर्दियों में पालतू जानवरों की थोड़ी ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है. खासकर नहलाते वक्त क्योंकि कई लोगों के लिए पालतू कुत्ते या बिल्ली को नहलाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उन्हें नहलाते वक्त थोड़ी सावधानी रखनी जरूरी होती है. इसलिए आपको कुछ टिप्स का ध्यान रखना होगा ताकि उन्हें ठंड ना लग जाए. जंगली जानवर के मुताबिक पालतू जानवर ज्यादा नाजुक होते हैं. इसलिए उन्हें केयर की जरूरत होती है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे अपने पेट की हाइजीन को सही रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- ड्राई स्किन के लिए कौन सा फेस मास्क बेस्ट है? यहां जानिए सर्दियों में घर पर कैसे बनाएं फेस पैक
पालतू जानवर को नहलाने के टिप्स | Pet Bathing Tips In Hindi
दिन में नहलाएं- पालतू जानवर को दिन में नहलाएं, क्योंकि रात या शाम के वक्त ज्यादा ठंड रहती है. बेहतर है कि आप धूप में ही उन्हें नहला दें, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके.
गुनगुने पानी का इस्तेमाल- सर्दियों में कभी भी पालतू को ठंडे पानी से ना नहलाएं. हमेशा हल्का गुनगुना पानी तैयार रखें. इससे उन्हें आराम महसूस होगा और शावर के समय डर भी कम लगेगा.
ब्रश करें- पालतू जानवर को नहलाते वक्त हल्के हाथों से ब्रश करें. इससे बाल अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं और गंदगी भी निकल जाती है.
ड्राई शैंपू चुनें- ठंड की वजह से आप ड्राई शैंपू को चुन सकते हैं. इससे पालतू साफ भी रहेंगे और बार-बार पानी से नहलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ड्राई शैंपू उनकी स्किन को भी सुरक्षित रखता है.
तुरंत सुखाएं- नहलाने के बाद ठंड ज्यादा लगती है. इसलिए उन्हें नहलाने के बाद उनके बाल तुरंत सुखा दें. पहले तौलिए से अच्छी तरह पोंछें और फिर हेयर ड्रायर की मदद से उनके बालों को सुखा दें.
हल्का खाना दें- नहाने के तुरंत बाद उन्हें हल्का, गर्म और पेट-फ्रेंडली खाना दें. इससे शरीर को गर्मी मिलेगी और ठंड लगने का खतरा कम होगा. आप कुछ गर्म खाना भी दे सकते हैं, इससे पेट को ठंड नहीं लगेगी.
धूप में रखें- खाना खिलाने के बाद पालतू जानवर को धूप में रहने दें. इससे शरीर की ठंडक निकल जाएगी और आपका पेट बिल्कुल सही हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- मारने से बच्चे पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताया बच्चों की पिटाई से बेहतर है यह एक सजा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
2 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
16 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
19 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
22 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines