---विज्ञापन---

सेहत के लिए क्यों जरूरी है प्याज? जान लें आज, छोड़ने पर शरीर में होती इन चीजों की कमी

Onion Health Benefits: क्या आप भी प्याज नहीं खाते हैं? क्या आपने भी प्याज छोड़ रखी है? अगर हां, तो बता दें कि प्याज नहीं खाने से शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिससे भविष्य में व्यक्ति को गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

Onion Health Benefits: प्याज एक ऐसी सब्जी है, जिसके बिना कई लोगों का खाना अधूरा होता है। इसे कच्चा तो खाया ही जा सकता है। इसके अलावा इसे हर एक सब्जी में डालकर भी बनाया जा सकता है, जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। हालांकि कुछ लोग प्याज सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं, क्योंकि इसे खाने के बाद मुंह से गंध आती है। लेकिन प्याज खाना शरीर के लिए जरूरी होता है।

लेकिन तब क्या होगा, जब एक व्यक्ति एक महीने तक प्याज नहीं खाएगा? क्या इससे उसके शरीर में कुछ बदलाव होंगे? आइए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब।

---विज्ञापन---

क्या प्याज खाना शरीर के लिए जरूरी है?

जो लोग प्याज नहीं खाते हैं, उनके शरीर में कुछ बदलाव आ सकते हैं। दरअसल, प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी 5, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है। जो सभी शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। वहीं जो लोग रोजाना प्याज नहीं खाते हैं, उनके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में भविष्य में उन्हें गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

प्याज खाने के फायदे

  • प्याज को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप प्याज नहीं खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में फाइबर की कमी हो सकती है। जिन लोगों के शरीर में फाइबर की कमी होती है, आमतौर पर वह कब्ज, पेट दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं।
  • प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त एलिसिन और क्वेरसेटिन होते हैं, जिससे सूजन की समस्या नहीं होती है।
  • प्याज में सल्फर की उच्च मात्रा होती है, जिससे शरीर में कैंसर की सेल्स का जन्म नहीं होता है। इसलिए कहा भी जाता है कि जो लोग नियमित रूप से प्याज खाते हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
  • प्याज में मैग्नीशियम और पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है। अगर आप करीब एक महीने तक प्याज नहीं खाते हैं, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है, जिससे थकान और कमजोरी की समस्या रहती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 29, 2024 10:18 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola