Nita Ambani ने बेटे के साथ कैसे घटाया 18 किलो वजन? 60 की उम्र में भी दिखती हैं फिट

Nita Ambani: नीता अंबानी के अनुसार वजन कम करने को लेकर उनका मोटिवेशन उनका बेटा ही था। उन्होंने कहा कि अनंत की अच्छी हेल्थ के चलते उन्होंने खुद भी डाइट पर जाने का फैसला किया। वह दिन की शुरुआत ताजे फलों के जूस से करती हैं।

Nita Ambani

Nita Ambani

Nita Ambani lost 18 kg weight: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी का अपना अलग ही Grace है। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अब उन्होंने अपने फिटनेस सीक्रेट रिवील किया है।

विज्ञापन

यंगस्टर्स करते हैं फॉलो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत की बीमारी के दौरान खुद भी डायट प्लान फॉलो किया, जिससे उनका लगभग 18 किलो वजन कम हुआ है। यही वजह है कि 60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। यंगस्टर्स उनके स्टाइल, समाजसेवा के काम और उनकी प्रभावी पर्सनालिटी के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं।

विज्ञापन

बच्चा वही करता है, जो उसकी मां करती है

मीडिया में दिए बयान में नीता अंबानी अपने बेटे अनंत के बीमारी के दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि बच्चा वही करता है, जो उसकी मां करती है। ऐसे में मैंने अच्छा खाना शुरू किया। जिससे अनंत भी वही डाइट फॉलो करे। नीता अंबानी का डाइट प्लान एकदम सिंपल है। दरसअल, अनंत अंबानी को बचपन से अस्थमा की बीमारी है, यही वजह है कि उनका वजन कम नहीं हो पाता है।

भरतनाट्यम डांस और योगा करती हैं

नीता अंबानी के अनुसार वजन कम करने को लेकर उनका मोटिवेशन उनका बेटा ही था। उन्होंने कहा कि अनंत की अच्छी हेल्थ के चलते उन्होंने खुद भी डाइट पर जाने का फैसला किया। वह दिन की शुरुआत ताजे फलों के जूस से करती हैं। दिन में हरी सब्जियां और बैलेंस्ड डाइट, जैसे सूप आदि लेती हैं। वहीं, रात में साधा दाल, सब्जी और रोटी उनके खाने में शामिल रहता था। इसे अलावा खुद को फिट रखने के लिए वह नियमित भरतनाट्यम डांस और योगा करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ