नवरात्रि में पतंजलि शुद्ध देसी घी से जलाएं दीप, वातावरण होगा खुशनुमा और खराब नहीं होगी सेहत

Desi Ghee Benefits: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में जोत जलाने का प्रावधान होता है. इसके लिए लोग मुख्यत: देसी घी का दीपक जलाते हैं. मगर बाजार में पिछले कुछ समय से देसी घी के मिलावटी होने की खबरें सामने आती रहती है. इसके लिए आप पतंजलि का शुद्ध देसी घी का प्रयोग कर सकते हैं.

desi ghee

Desi Ghee Benefits: नवरात्रि में मां दुर्गा का दीपक जलाने के लिए आपको देसी घी की जरूरत होती है. मगर पिछले कुछ समय से बाजार में सबसे ज्यादा मिलावटी आइटम अगर कुछ है तो वह देसी घी है. पूजा-पाठ के कार्यों में हम मिलावटी देसी घी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसलिए, आप पतंजलि का शुद्ध देसी घी का दिया जला सकते हैं. बाबा रामदेव की कंपनी ने इस घी को बनाने के लिए सभी शुद्धता प्रमाणो को पार किया है.

विज्ञापन

क्यों खास है पतंजलि का देसी घी?

पतंजलि का देसी घी बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी में बनाया गया है. हरिद्वार स्थित पतंजलि रिसर्च सेंटर में घी का टेस्ट किया गया है जहां इसे शुद्धता का सर्टिफिकेट भी दिया गया है. इस रिसर्च सेंटर में सभी उत्पादों को जन मानस तक पहुंचानमे से पहले उनका सही तरीके से परीक्षण किया जाता है. आप पतंजलि के देसी घी को पूजा में दिया जलाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, इस घी को खाना पकाने के लिए भी यूज किया जाता है.

विज्ञापन

पतंजलि देसी घी की खासियत

1.शुद्धता और पारंपरिक तरीका- पतंजलि का दावा है कि उनका देसी घी देसी गायों के दूध से पारंपरिक तरीके बिलोने की विधि से बनाया जाता है. इससे घी की गुणवत्ता और औषधीय गुण बरकरार रहते हैं.

विज्ञापन

2.आयुर्वेदिक महत्व- आयुर्वेद में देसी घी को “सर्वश्रेष्ठ रसायन” माना जाता है. यह पाचन शक्ति बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और दिमाग को पोषण देने में मददगार है.

3.स्वाद और खुशबू- देसी घी की खास खुशबू और स्वाद खाने को लाजवाब बना देता है। दाल, रोटी, पराठा या खिचड़ी में डालने से स्वाद और बढ़ जाता है.

विज्ञापन

4.सेहत के फायदे

  • हृदय और दिमाग के लिए लाभकारी.
  • पाचन में मददगार.
  • त्वचा और बालों के लिए पोषक.
  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए ऊर्जा का अच्छा स्रोत.

दिया जलाने से घर का वातावरण शुद्ध

पतंजलि के देसी घी से घर में दिया जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और घर में एक प्राकृतिक महक भी आती है. आप आरती के लिए भी इस देसी घी का प्रयोग कर सकते हैं. पतंजलि का घी किसी भी तरह की मिलावट से मुक्त है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ