Monsoon Hacks: कीड़े-मकोड़ों का अटैक अब होगा फेल, बस करें इन चीजों का स्प्रे

बरसात का मौसम आते ही घर, ऑफिस हर जगह कीड़े-मकोड़े आने लगते हैं, जिससे हर कोई परेशान हो जाता है। अगर आप भी मानसून में कीड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ घरेलू स्प्रे के बारे में जिन्हें आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं और कीड़ों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Monsoon Hacks: कीड़े-मकोड़ों का अटैक अब होगा फेल, बस करें इन चीजों का स्प्रे

Monsoon Hacks: मानसून का मौसम जितना सुकून और आनंद देने वाला होता है उतना ही परेशान करने वाला भी हो सकता है—खासकर जब घर या ऑफिस में कीड़े-मकोड़े, मच्छर, चीटियां और कॉकरोच की बाढ़ आ जाती है। ये न सिर्फ घर की सफाई बिगाड़ते हैं बल्कि कई बार बीमारियों का कारण भी बनते हैं। मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त स्प्रे महंगे होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो बिना ज्यादा खर्च किए और बिना केमिकल के भी कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं वे दो घरेलू उपाय जो बेहद कारगर हैं।

विज्ञापन

लौंग, बेकिंग सोडा और तेजपत्ता का स्प्रे

सामग्री- लौंग, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 2–3 तेजपत्ते

विज्ञापन

इसको बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें कुछ लौंग डाल दें। जब पानी का रंग बदल जाए तो उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को ठंडा करें और स्प्रे बोतल में भर लें। इसके बाद इसमें तेज पत्ते तोड़कर डालें। इस तरह आपका स्प्रे तैयार हो जाएगा। आप इसे सीधे कीड़ों पर या उनके आने वाले स्थानों पर छिड़कें। इससे कीड़े-मकोड़े भागने लगते हैं या मर जाते हैं।

नीम और पानी का स्प्रे

 

विज्ञापन

सामग्री- 5 बड़े चम्मच नीम का तेल, 1 लीटर पानी

इस स्प्रे को बनाने के लिए सबसे पहले नीम का तेल और पानी को अच्छे से मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को घर के कोनों, खिड़कियों, दरवाजों और बाथरूम जैसी नम जगहों पर छिड़कें। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और कीटनाशक गुण कीड़े-मकौड़ों को दूर रखते हैं, जिससे वे घर या ऑफिस में घुस नहीं पाते।

विज्ञापन

सिरके का स्प्रे 

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते, लेकिन कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सफेद सिरका (विनेगर) का इस्तेमाल करें। सिरके को स्प्रे बोतल में भरें और कीड़ों पर सीधे छिड़कें या फिर सिरके वाले पानी से घर में पोछा लगाएं। सिरके की गंध से कीड़े भाग जाते हैं और दोबारा नहीं आते।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ