चिंता और तनाव दूर रखने के लिए खाएं 5 फूड, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Mental Health: अगर आप भी लगातार तनाव से परेशान हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। आपके लिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

Mental Health

Mental Health

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वेस्ट दिल्ली के साइकेट्रिस्ट डॉ. राजीव शर्मा बताते हैं कि तनाव किसी के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जैसे कि अल्कोहल, इससे आपकी नींद खराब होती है, जिसका असर सीधे दिमाग पर पड़ता है। डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे में अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करना चाहिए। इससे आपके दिमाग को हेल्दी रहने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल कर सकते हैं?

विज्ञापन

ग्रीक योगर्ट

आज के समय में लोग ग्रीक योगर्ट को खाना काफी पसंद करते हैं। ये प्रोबायोटिक्स से भरपूर है और इससे आपका पेट हेल्दी बना रहता है। साथ ही आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। इससे आप तनाव और चिंता से दूर रह सकते हैं। ग्रीक योगर्ट को नाश्ते के रूप में या अपने पसंदीदा डिश के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

केला

केला सस्ता और आसानी से मिलने वाला फल है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और नसों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इस फल में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और तनाव को दूर करते हुए हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है। केले को आप अपने डेली रुटीन में सीधे तौर पर खा सकते हैं या फिर शेक बनाकर पी सकते हैं।

मखाने

मखाना को फॉक्स नट्स भी कहा जाता है। इसे आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, इसमें गैलिक एसिड और एपिकैटचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसे आप घी में भूनकर या फिर दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर के फैट को ही नहीं बल्कि चिंता और तनाव  को भी कम करने में मदद करता है। इसमें एल-थीनाइन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जो आपके दिमाग को शांत करता है और तनाव को दूर रखता है। दिमाग को हेल्दी रखने के लिए अपने डेली रुटीन में ग्रीन टी को शामिल कर सकते हैं।

बादाम

बादाम दिमाग को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि यह तनाव को भी कम करने में मदद करता है। यह विटामिन ई से भरपूर होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और यह तनाव को कम करने में मदद करता है। चिंता और तनाव को कम करने के लिए आप रोज 3 से 4 बादाम खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ