Celebrity Skin Care Routine: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना पोस्टपार्टम फेज में हैं जोकि नई मां के लिए चैलेंजिंग समय होता है. अपने नवजात बच्चे की देखरेख के दौरान कई बार महिलाएं अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं या अपने ऊपर ध्यान नहीं देती हैं. करिश्मा इसी पर अपनी वीडियो में बात कर रही हैं. करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वे किस तरह पोस्टपार्टम में अपना ख्याल रखती हैं. करिश्मा ने अपना लाइट मेकअप लुक शेयर किया है जिसे नो मेकअप-मेकअप लुक भी कह सकते हैं.
यह भी पढ़ें – भाग्यश्री ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कैसे लगाती हैं मलाई, कहा दादी-नानी के जमाने का है यह नुस्खा
करिश्मा ऐसे होती हैं सुबह तैयार
अपने गेट रेडी विद मी वीडियो में करिश्मा तैयार होती नजर आ रही हैं. सबसे पहले करिश्मा अपने बालों को ब्लो ड्राई करती हैं. इसके बाद स्किन पर सीरम लगाती हैं और रोलर से फेस मसाज करती हैं. अगला स्टेप है चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना. इसके बाद करिश्मा अंडर आई क्रीम लगाती हैं, आंखों के नीचे कंसीलर लगाती हैं और लिप एंड चीक टिंट को गालों और होंठों पर लगाती हैं.
नई मां को दी सलाह
करिश्मा का कहना है कि उन्होंने सेल्फ केयर रूटीन किया है और उन्हें असल में कहीं बाहर नहीं जाना है. करिश्मा बताती हैं कि वे अपने बेटे के साथ ही ज्यादातर समय बिताते हैं लेकिन खुद को लेकर अच्छा महसूस करने के लिए और अच्छा दिखने के लिए उन्होंने यह रूटीन किया. करिश्मा कहती हैं कि अगर वे खुद खुश रहेंगी तो उनका बच्चा भी खुश रहेगा. करिश्मा ने कहा, “मैं जानती हूं कि यह आसान नहीं है लेकिन आपको उठना होगा, आपको खुशी ढूंढनी होगी, आपको खुद को उठाना होगा और आपको कहना होगा कि हां मैंने यह कर लिया है.”
पोस्टपार्टम में ऐसे रखती हैं अपना ख्याल
करिश्मा पोस्टमार्टम के दौरान अपना खास ध्यान रखती हैं. पोस्ट शेयर करके करिश्मा ने बताया था कि बच्चा ठीक तरह से स्तनपान कर सके और मिल्क प्रोडक्शन ज्यादा हो इसके लिए वे गर्म पानी में शतावरी पाउडर डालकर पीती हैं. वे सूखा नारियल भी खाती हैं और हाइड्रेटेड रहने के लिए सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी भी पीती हैं.
यह भी पढ़ें – चेहरा दिख रहा है मुरझाया हुआ तो खीरे से बनाएं फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी
संबंधित खबरें
दिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
59 mins agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
5 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
7 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
21 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines