Janmashtami Look: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर में बच्चों को कान्हा और राधा के रूप में तैयार करने की तैयारी शुरू हो जाती है. खासकर छोटी बेटियों पर राधा रानी का लुक (Radha Rani Look) बहुत ही मोहक लगता है. राधा रानी के लुक को क्रिएट करने के लिए आपको महंगे कॉस्ट्यूम या बहुत ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं है, आप घर पर ही आसानी से अपनी बेटी को राधा रानी का लुक दे सकते हैं. अगर आपका भी इस जन्माष्टमी पर अपनी बेटी का राधा रानी के लुक में फोटोशूट करने का प्लान है, तो यहां जानिए उसे कैसे तैयार किया जाए.
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है कान्हा? इस तरह करें बालगोपाल की तरह तैयार
चुनें राधा रानी जैसी पारंपरिक ड्रेस
आपको अपनी बेटी को राधा रानी का लुक देने के लिए बाजार से पोशाक किराए पर लाने की जरूरत नहीं बल्कि आप घर पर ही लहंगा-चोली, घाघरा-चोली या पारंपरिक फ्रॉक-स्टाइल पोशाक से अपनी बेटी को तैयार कर सकते हैं. कोशिश करें कि गुलाबी, लाल, पीला, रानी या पेस्टल जैसे रंगों के शेड्स चुनें. ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा भारी या चुभने वाली ड्रेस की जगह हल्की ड्रेस चुनें. अगर आपके पास दुपट्टा है, तो उसे अपनी बेटी के सिर पर पिन कर दीजिए.
माथे पर बिंदी और टीका देंगे ट्रेडिशनल टच
अब राधा रानी का मेकअप लुक बनाने के लिए छोटी गोल बिंदी लगाकर उसके आसपास छोटी बिंदिया रख दीजिए. इससे बहुत प्यारा लुक आएगा. आप अपनी बेटी की थोड़ी पर एक छोटा सा तिल भी बना सकते हैं.
बालों में गजरा या फूलों की सजावट करें
अब बालों को बनाने के लिए अगर आपकी बेटी के बाल लंबे हैं, तो बालों की चोटी या जूड़ा बनाकर आप उस पर फूल लगा सकते हैं. राधा रानी के लुक के लिए आप गजरे का इस्तेमाल भी बालों में कर सकते हैं. असली फूलों की जगह आप आर्टिफिशियल फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
गहनों से पूरा करें श्रृंगार
राधा रानी के लुक को पूरा करने के लिए आप अपनी बेटी को एक्सेसरीज पहना सकते हैं, जैसे झुमके, हार, चूड़ियां, बाजूबंद या कमरबंद. जरूरी नहीं है कि आप सारे गहने एक साथ पहना दें, इसके बजाय कम लेकिन मैचिंग की जूलरी पहनाइए, वो ज्यादा अच्छी लगेगी.
राधा रानी लुक में चुनें प्यारे प्रॉप्स
अंत में कुछ अच्छे प्रॉप्स लुक को और भी निखार सकते हैं. आप चाहे तो अपनी बेटी के हाथ में छोटा फूल, पूजा की थाली या फूलों की टोकरी पकड़ा सकते हैं, तो फोटो में चार चांद लगा देंगे. फोटो लेते वक्त आप बैकग्राउंड में फूल, झूला, मोरपंख या साड़ी से सजावट कर सकते हैं.
फोटो के लिए पोज
अपनी बेटी को आप कोई पोज जबरदस्ती न करवाएं, इसके बजाय उसके नेचुरल एक्सप्रेशन और स्माइल कैप्चर करें. कुछ पोज आप अगर बनवाना चाहें तो बैठकर फूलों की टोकरी पकड़ना, दुपट्टा संभालना या पूजा की थाली पकड़े हुए जैसे पोज ट्राई कर सकते हैं.
फोटोशूट से पहले इन छोटी बातों का रखें ध्यान
- अपनी बेटी को पहनाने वाली ड्रेस, जूलरी और हेयरस्टाइल पहले से ही ट्राई कर लें, ताकि जन्माष्टमी वाले दिन कोई भी परेशानी न हो.
- फोटो लेने से पहले अपनी बेटी के खाने, पानी और आराम का विशेष ध्यान रखिए.
- लंबे समय तक अपनी बेटी को भारी पोशाक पहनाने से बचें.
यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी पर घर को सजाना है लेकिन बजट नहीं है? इन 6 घरेलू चीजों से करें सुंदर सजावट
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
55 secs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines