जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है कान्हा? इस तरह करें बालगोपाल की तरह तैयार

Little Krishna look: जन्माष्टमी पर बच्चे को कान्हा के रूप में तैयार करने के लिए महंगी कॉस्ट्यूम खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कपड़ों और एक्सेसरीज की मदद से आसानी से कृष्ण का लुक तैयार किया जा सकता है.

Janmashtami Bal Gopal Makeup

बच्चे को कान्हा बनाएं इस तरह. AI Generated Image

Janmashtami Bal Gopal Makeup: जन्माष्टमी का पर्व आते ही बच्चों में भी अलग उत्साह देखने को मिलता है. कई बार स्कूल या फिर सोसाइटी के कार्यक्रम में बच्चों को कान्हा और राधा के रूप में तैयार करने के लिए भी बोला जाता है. लेकिन, सिर्फ एक दिन के कार्यक्रम के लिए महंगी कॉस्ट्यूम खरीदना संभव नहीं होता है पर इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर में मौजूद कुछ बेसिक कपड़ों और एक्सेसरीज से ही आप अपने बच्चे को सजा सकते हैं. आइए जानते हैं कि अपने बच्चे को कैसे कृष्ण के रूप में तैयार करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को ऐसे बनाएं बाल गोपाल

लगभग हर घर में पीली या केसरिया रंग की धोती तो मिल ही जाती है. अपने बच्चे को कान्हा का लुक देने के लिए इसी पीली धोती का इस्तेमाल करें. अगर आपके घर में पीली धोती नहीं है, तो पीले रंग के दुपट्टे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपका बच्चा छोटा है तो ध्यान रहे कि पीला कपड़ा बहुत ज्यादा भारी न हो. इस पीले कपड़े को धोती स्टाइल में बांध दीजिए और ऊपर आप कोई भी पीला कुर्ता पहना सकते हैं.

मोरपंख

विज्ञापन

कृष्ण के लुक की पहचान ही मोरपंख माना जाता है. बाजार से किराये पर भारी मुकुट खरीदने के बजाय आप घर में मौजूद हेयरबैंड को बेस बनाकर ऊपर मोरपंख सजाकर मुकुट बना सकते हैं.

बांसुरी

विज्ञापन

बांसुरी से आपके बच्चे के लुक में चार-चांद लग सकते हैं. अगर आपके पास असली बांसुरी नहीं है तो आप खिलौने वाली बांसुरी भी बच्चे को दे सकते हैं. आप लुक को और भी अच्छा करने के लिए इस बांसुरी को सजा भी सकते हैं और मोरपंख लगाकर इसकी सुंदरता भी बढ़ा सकते है.

घर की चीजों से बनाएं छोटी-छोटी ऐक्सेसरीज

विज्ञापन

अगर आपके पास घर पर क्राफ्ट का सामान है, तो आप घर पर ही हल्की माला, कमरबंद और बाजूबंद बना सकते हैं. अगर आपको क्राफ्ट करके कुछ नहीं बनाना है तो घर में पड़ी पुरानी मोतियों की माला का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

मेकअप में रखें सादगी

विज्ञापन

बच्चे के चेहरे पर जरूरत से ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं है. आप बस बच्चे के माथे पर छोटा-सा चंदन या तिलक लगा सकते हैं. इसके अलावा आप बच्चों के हाथ-पैर में आल्ता भी लगा सकते हैं इससे और भी पारंपरिक लुक आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ