आईपीएल देखते समय इन 3 स्नैक का लें मजा, 15 मिनट होंगे तैयार

अगर आप भी अपने घर पर  आईपीएल क्रिकेट पार्टी का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए घर पर ही 15 मिनट में ही टेस्टी स्नैक तैयार करते हैं। इसका लुत्फ आप क्रिकेट मैच देखते हुए उठा सकते हैं।

IPL 2025

IPL 2025

भारत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आज से ही नहीं बल्कि 2008 से ही चलता आ रहा है और इस साल इसका 17 वां सीजन है। भारत के क्रिकेट उत्सव के रूप में भी जाना जाने वाला आईपीएल क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी फेमस है। ऐसे में अगर आप भी घर पर बैठकर आईपीएल देखना पसंद करते हैं  तो इसके लिए घर पर कुछ टेस्टी स्नैक को अनंद उठा सकते हैं  और आराम से बैठ कर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को बल्ले और गेंद करते हुए देख सकते हैं। इन टेस्टी स्नैक को घर पर ही आसानी से बना सकते हैं, जो बस 15 मिनट में तैयार हो सकता है।

विज्ञापन

गोल्डन फ्राइड बेबी कॉर्न

रेगुलर स्नेक्स से ब्रेक लेते हुए गोल्डन फ्राइड बेबी कॉर्न ट्राई कर सकते हैं। ये नाश्ता बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसदार होता है। बेबी कॉर्न को अंडे और आटे के घोल में डुबोएं और मसालों के साथ सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें और गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन

ऑनियन रिंग्स

ऑनियन रिंग्स कई लोगो को काफी पसंद होता है और इस स्नैक्स को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आप रसोई में रखे प्याज से इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। प्याज को छल्ले के आकार में काटें और उन्हें बैटर में डुबोएं, तलें और गरमा गरम सर्व करें। साथ ही ऑनियन रिंग्स को चिली सॉस के साथ खाएं और गेम-टाइम स्नैक का मजा लें।

विज्ञापन

क्रिस्पी फ्राइड प्रॉन्स

अगर आपको भी सी फूड खाना पसंद है तो क्रिकेट मैच देखते हुए क्रिस्पी फ्राइड प्रॉन्स ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सोया सॉस, वाइन और चीनी के टेस्टी घोल में झींगा को मैरीनेट करें और सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें। कुरकुरे तले हुए झींगे को केचप के साथ खा सकते हैं।

 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ