International Women’s Day 2025: घूमने की कहानियां तब और ज्यादा दिलचस्प लगती हैं, जब आप उन्हें शेयर करने के साथ-साथ पूरी तरह से अपने दोस्त, फैमिली या पार्टनर के साथ बैठकर बताते हैं। वैसे फ्रेंड्स सर्कल के साथ घूमने का एक अलग ही मजा है, लेकिन बात जब घूमने की आती है और वो भी अगर ग्रुप में लड़कियां हों, तब सफर और भी मजेदार बन जाता है, क्यों ठीक कहा न? अगर आप काफी दिनों से कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन कोई परफेक्ट डेस्टिनेशन समझ नहीं आ रही है, तो ऐसे में ये कुछ अच्छी जगहें आपको बता रहे हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंड्रेड परसेंट आज से ही प्लानिंग शुरू कर देंगे।
अंबोली (Amboli)
साउथ महाराष्ट्र की ये जगह बेहद खूबसूरत है। अगर आपको हरी-भरी वादियां बहुत पसंद हैं, तो आपके लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है। यहां वादियों के साथ-साथ गिरते झरने भी आपको देखने को मिलेंगे। इसके अलावा जब भी अंबोली जाएं तो शिरगांव पॉइंट (Shirgaonkar Point) जरूर जाएं। यहां आप झरने और वादियों की खूबसूरती को करीब से देख पाएंगे।
हैवलॉक (Havelock Island)
पोर्ट ब्लेयर से तकरीबन 4 घंटे की दूरी पर हैवलॉक आइसलैंड है। यहां आपको देखकर लगेगा मानो जन्नत मिल गई हो। यहां आसमान बिलकुल साफ और नीला दिखता है। समुद्र के नीले पानी में सब कुछ आपको साफ दिखाई देता है। इसे देखते ही स्कूबा डायविंग का मन जरूर करेगा। इसके अलावा ‘कालापत्थर’ और ‘नेल कोव’ बीच भी जा सकते हैं।
मनाली-लेह हाईवे (Manali-Leh Highway)
हिमालय के लुभावने पिक्चर्स के जरिए ट्रैवल पर निकलें। यह आपको रास्ते में बर्फ से ढके पहाड़ों, शांत झीलों और ऊंचाई वाले शानदार दृश्यों का अनुभव कराता है, जो नेचर लवर्स के लिए एक एडवेंचर हो सकता है।
जयपुर (Jaipur)
अगर आप भारत से जुड़ी पुरानी विरासतों को देखने और उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं, तो जयपुर से बेहतर आपके लिए कोई जगह और हो ही नहीं सकती। यहां पर शॉपिंग का भी मजा ले सकती हैं। बता दें, पिंकी सिटी को 50 सबसे खूबसूरत सिटीज में से एक कहा जाता है।
ईटानगर (Itanagar)
ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है और यह प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। यह शहर पर्वतीय होने के कारण प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। ईटानगर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे मौजूद है। इसका नाम ‘ईटानगर’ ‘मूनलाइट पट्टी’ भी कहलाता है, जिसका मतलब ‘मूनलाइट की घाटी’ होता है। यहां पर आपको कुछ धार्मिक स्थल हैं जो आध्यात्मिकता का अनुभव करने का अवसर देते हैं। इनमें श्री ताक्तसंग स्थल और गांगा लेक स्थल शामिल हैं। यहां पर पूर्वी सागर झील है, जो ईटानगर से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है और यहां काफी शांत वातावरण में आप घूम सकते हैं।
ये भी पढ़ें- International Women Day 2025: क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व? जानें इस साल की थीम
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
6 mins agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
18 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
21 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines