प्याज काटते वक्त अब नहीं बहेंगे आंसू! ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

Onion Treas: प्याज काटते वक्त आंसू आना नॉर्मल है, जिसे खत्म तो नहीं लेकिन काफी हद तक कम किया जा सकता है. छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे, ताकि काम तो आसान बनाया जा सके. 

Pyaaz Cut Karte Wakt Ansu Nikalna

प्याज काटते समय आंखों में आंसू क्यों आते हैं? Image Credit- News24

Pyaaz Cut Karte Wakt Ansu Nikalna: प्याज एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. खाना बनाने से लेकर सौंदर्य को सुधारने के लिए किया जाता है. लगभग हर सब्जी, दाल और सलाद में इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन प्याज काटते समय आंखों से आंसू आना एक आम समस्या है. कई लोग इससे बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, फिर भी राहत नहीं मिलती. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और वैज्ञानिक टिप्स अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज काटते समय आंखों में आंसू क्यों आते हैं?

जब प्याज को काटा जाता है तो उसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं और एक गैस निकलती है. यह गैस आंखों तक पहुंचकर पानी के साथ मिलती है और हल्का एसिड बनाती है. इससे आंखों में जलन होती है और शरीर अपनी सेफ्टी के लिए आंसू निकालता है. 

प्याज काटते समय आंसुओं से बचने के आसान टिप्स 

  • प्याज को पहले ठंडा करें- प्याज को काटने से 20 मिनट पहले फ्रिज में रख दें. ठंडा होने पर गैस कम मात्रा में निकलती है, जिससे आंखों में जलन कम होती है. 
  • तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल- कुंद चाकू प्याज को ज्यादा दबाता है, जिससे अधिक गैस निकलती है. तेज धार वाला चाकू प्याज को साफ-सुथरे तरीके से काटता है और आंसू कम आते हैं. 
  • एग्जॉस्ट फैन या चिमनी चालू रखें- किचन की चिमनी या एग्जॉस्ट फैन चलाने से गैस हवा के साथ बाहर निकल जाती है और आंखों तक कम पहुंचती है. 
  • जड़ वाला हिस्सा आखिर में काटें- प्याज की जड़ वाले हिस्से में आंसू लाने वाले तत्व सबसे ज्यादा होते हैं. इसलिए पहले बाकी हिस्सा काटें और जड़ को अंत में हटाएं. 
  • पानी के अंदर प्याज काटें- प्याज काटते समय पास में पानी से भरा बर्तन रखें या हल्के बहते पानी के पास काटें. इससे गैस का कुछ हिस्सा पानी में घुल सकता है. 
  • आंखों से दूरी बनाकर काटें- प्याज को चेहरे से थोड़ा दूर रखकर काटें. इससे गैस सीधे आंखों तक कम पहुंचेगी. वहीं, अगर आपको बहुत ज्यादा जलन होती है तो किचन गॉगल्स का इस्तेमाल करें. 

क्या मुंह में ब्रेड या च्यूइंग गम रखने से फायदा होता है?

यह उपयोगी तरीका बताया जाता है, लेकिन इसे लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं. इसलिए बेहतर है कि फ्रिज में प्याज ठंडा करना, तेज चाकू इस्तेमाल करना और अच्छी वेंटिलेशन जैसे टिप्स अपनाएं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ