Interesting Facts: महीनों तक भूखे रह सकते हैं ये जानवर, आपको पता है क्या?

Animal Interesting Facts: जानवर तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हम आपको ऐसे जानवरों के नाम बताएंगे जो बिना कुछ खाए कुछ महीनों तक आसानी से रह सकते हैं. ये कौन से जानवर हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Kaunse Janwar Bhookhe Rehte Hain
1 / 6
महीनों तक भूखे रह सकते हैं ये जानवर? Image Credit- News24

Kaunse Janwar Bhookhe Rehte Hain: जिंदा रहने के लिए हमें खाने और पीने की जरूरत होती है. अगर एक दिन भी ना खाया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. कमजोरी के साथ-साथ बेचैनी होती है और एक वक्त के बाद काम करने की क्षमता इफेक्ट हो जाती है. यही हाल जानवरों का रहता है, हालांकि एक से दो दिन जानवर बिना खाना खाए रह सकते हैं. मगर क्या आपको पता है कि कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो कुछ महीनों तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि ये जानवर कौन से हैं और ये कितने दिनों तक रह सकते हैं.

विज्ञापन

रेगिस्तानी कछुआ

रेगिस्तानी कछुआ 2 / 6

कछुआ कई दिनों तक नहीं बल्कि महीनों तक भूखा रह सकता है. साथ ही, यह 50 से 60 डिग्री तापमान में आराम से जिंदा रह सकता है. अगर इसे कुछ महीनों तक पानी न दिया जाए तो परेशानी नहीं होगी. इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Samantha को हो गई है इंसोमनिया की दिक्कत, यहां जानिए क्या है यह डिसोर्डर

विज्ञापन

कोमोडो ड्रैगन

कोमोडो ड्रैगन3 / 6

ड्रैगन का नाम तो आपने सुना होगा, यह कोमोडो किस्म का एक जानवर है. इसे कुछ महीनों तक खाने को ना दिया जाए तो परेशानी नहीं होगी. इसके बाद भी ड्रैगन के मुंह में इतनी जहरीली लार निकलती है कि यह कुछ मिनटों में किसी को आसानी से मार सकता है.

भालू

भालू 4 / 6

भालू भी बिना कुछ खाए पिए आराम से कुछ महीनों तक रह सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके शरीर में जमी वसा और फैट शरीर को भरा हुआ रहने का एहसास कराता है.

विज्ञापन

ऊंट

ऊंट 5 / 6

ऊंट तो अब गांव में देखने को मिलेंगे, लेकिन क्या आपको इससे जुड़ा सच पता है कि यह कई महीने तक बिना कुछ खाए आराम से रह सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके कूबड़ में मौजूद वसा पोषण को देने का काम करती है.

पेंगुइन

पेंगुइन   6 / 6

पेंगुइन की संख्या अब बहुत कम हो गई है, लेकिन जहां यह रहते हैं, वहां तापमान इतना कम होता है कि उन्हें भूख कम लगती है. ऐसे ही 4 से 5 महीने तक आराम से भूखे रह सकते हैं और इन्हें कुछ खाने या पीने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसे भी पढ़ें- ये 6 संकेत बताते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड अब आपसे प्यार नहीं करता, वक्त रहते करें पहचान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन