अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला डिश तलाश कर रहे हैं, तो रवा अनियन उत्तपम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. साउथ इंडिया की मशहूर डिश उत्तपम आज पूरे देश में पसंद की जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए लंबे समय तक बैटर तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती. सूजी, दही और कुछ ताजी सब्जियों से तैयार होने वाला यह उत्तपम स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है. अगर आप भी इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं, आइए जानते हैं रेसिपी.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी सांभर वड़ा, हर निवाले में मिलेगी तारीफ, जानें आसान रेसिपी!
रवा अनियन उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप सूजी (रवा)
- 1/4 कप ताजा दही
- 1 कप पानी
- 2 से 3 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
- 3 से 4 बड़े चम्मच बारीक कटा टमाटर
- 2 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार तेल
रवा अनियन उत्तपम बनाने का आसान तरीका
- एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसमें पानी और नमक डालकर चिकना घोल तैयार करें.
- घोल को लगभग 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
- अब एक नॉनस्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं.
- तैयार घोल को तवे पर डालकर हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाएं, लेकिन इसे डोसे की तरह पतला न करें.
- ऊपर से कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया समान रूप से फैला दें.
- किनारों पर थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं.
- जब एक तरफ अच्छी तरह सिक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंक लें.
- तैयार गर्मागर्म उत्तपम को प्लेट में निकालें और नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएगी UP वाली तहरी, नोट करें यह आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
34 mins agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
14 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
17 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
18 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
19 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
20 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
22 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
23 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines