बिना मैदा के तैयार करें पोटैटो स्माइली बॉल्स, नोट करें यह आसान रेसिपी

Potato Kaise Banaye: अगर आपका बच्चा बाहर के पोटैटो बॉल्स खाने की जिद कर रहा है तो घर पर हेल्दी तरीके से बनाएं. इसे बनाने के लिए मैदा इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, क्योंकि हमने एक खास इंग्रीडिएंट डाला है.

Potato Smiley Balls

पोटैटो स्माइली बॉल्स. Image Credit- News24

विज्ञापन

Potato Smiley Balls: बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग हर किसी को पोटैटो स्माइली खाना पसंद होता है. हालांकि, बाजार में मिलने वाले स्माइली अक्सर मैदा और प्रिजर्वेटिव्स से बने होते हैं. अगर आप इन्हें घर पर ज्यादा हेल्दी तरीके से बनाना चाहते हैं तो बिना मैदा के भी स्वादिष्ट और क्रिस्पी पोटैटो स्माइली बॉल्स तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, ताकि आप सही तरह से बॉल्स तैयार किया जा सके. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे पोटैटो बॉल्स कैसे तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- आधी रात को जंगलों के बीच अकेली दौड़ती है ये ट्रेन, ‘लास्ट लोकल’ की कहानी है बेहद रहस्यमयी

विज्ञापन

पोटैटो स्माइली बॉल्स

सामग्री

  • 4 उबले हुए- आलू
  • 4 बड़े चम्मच- कॉर्न फ्लोर
  • 2 बड़े चम्मच- चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच- काली मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच- चाट मसाला
  • आधा छोटा चम्मच- लहसुन पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच- बारीक कटा हरा धनिया
  • तलने या एयर फ्राई करने के लिए तेल

विधि

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे.
  • अब इसमें कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला, लहसुन पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • तैयार मिश्रण को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और इससे मिश्रण सेट हो जाएगा और स्माइली बनाना आसान होगा.
  • अब मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर हल्का दबाएं और स्माइली का आकार दें. आप स्ट्रॉ की मदद से आंखें और चम्मच की नोक से मुस्कान बना सकते हैं.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर स्माइली बॉल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें. वहीं गरमा-गरम पोटैटो स्माइली बॉल्स को टोमैटो केचप, ग्रीन चटनी या चीज़ डिप के साथ सर्व करें
  • एक बात ध्यान रखें कि आप आलू पूरी तरह ठंडे होने के बाद ही इस्तेमाल करें, इससे मिश्रण चिपचिपा नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें- LPG सिलेंडर रखने का सही तरीका क्या है? पहले जान लें कैसे नहीं रखना चाहिए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ