LPG सिलेंडर रखने का सही तरीका क्या है? पहले जान लें कैसे नहीं रखना चाहिए

Cylinder Kaise Rakhe: आजकल लोगों के घर छोटे होते हैं और सिलेंडर रखने की जगह नहीं होती. इसलिए लोग कहीं भी सिलेंडर रख देते हैं. हालांकि, ऐसा करना बहुत ही खतरनाक माना जाता है. 

lpg gas cylinder safety precautions
1 / 7
LPG सिलेंडर रखने का सही तरीका क्या है? Image Credit- News24

LPG Cylinder Maintenance: खाना बनाने के लिए लगभग हर घर में LPG सिलेंडर इस्तेमाल किया जाता है. यह सस्ता और अच्छा ईंधन माना जाता है, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो परेशानी बढ़ सकती हैं. कई बार यह फट जाता है या रखने का तरीका नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए एलपीजी सिलेंडर को रखने का सही तरीका पता होना चाहिए.  

विज्ञापन

सिलेंडर को कभी भी लेटाकर न रखें

सिलेंडर को कभी भी लेटाकर न रखें2 / 7

LPG सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा रखें. इसे लेटाकर रखने से रेगुलेटर और वाल्व पर असर पड़ सकता है, जिससे गैस लीक होने का खतरा बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- 5 स्टार होटल वॉशरूम में दो बेसिन क्यों होते हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

गर्मी वाली जगह पर न रखें

गर्मी वाली जगह पर न रखें3 / 7

सिलेंडर को सीधे सूरज की रोशनी, गैस स्टोव की तेज गर्मी या हीटर के बिल्कुल पास रखने से बचें. कई बार गर्मी की वजह से सिलेंडर फट सकता है.

बिना हवा वाली जगह में न रखें

बिना हवा वाली जगह में न रखें 4 / 7

सिलेंडर को ऐसी जगह न रखें जहां वेंटिलेशन न हो. अगर किसी वजह से रखना भी पड़ जाए तो ज्यादा हो सकती है. गैस बंद जगह में जमा होकर खतरा पैदा कर सकती है.

विज्ञापन

बेसमेंट या गड्ढेनुमा जगह में न रखें

बेसमेंट या गड्ढेनुमा जगह में न रखें 5 / 7

LPG हवा से भारी गैस होती है. इसलिए लीक होने पर यह नीचे की ओर जमा हो जाती है, इसलिए सिलेंडर को बेसमेंट या जमीन से नीचे के हिस्सों में रखने से बचना चाहिए.

LPG सिलेंडर रखने का सही तरीका

LPG सिलेंडर रखने का सही तरीका 6 / 7

सिलेंडर हमेशा मजबूत फर्श पर सीधा रखें और अच्छी हवा आने-जाने वाली जगह चुनें. साथ ही, चेक करें कि रेगुलेटर सही तरीके से लगा हो और पाइप मुड़ा या दबा हुआ न हो.

विज्ञापन

गैस पाइप की जांच कैसे करें? 

गैस पाइप की जांच कैसे करें? 7 / 7

सिर्फ सिलेंडर ही नहीं, गैस पाइप को भी चेक करते रहना चाहिए. अगर पाइप में दरार, कट या लीकेज ज्यादा दिखाई दे तो तुरंत चेक करें. वहीं, ISI मार्क वाला पाइप और रेगुलेटर ही इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- हर साल यहां क्यों गिरने लगते हैं सैकड़ों पक्षी? जानिए असम के जटिंगा का रहस्य

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन