आधी रात को जंगलों के बीच अकेली दौड़ती है ये ट्रेन, 'लास्ट लोकल' की कहानी है बेहद रहस्यमयी

West Bengal Railway Station: अगर आपको रोमांचक चीजें करना अच्छा लगता है तो ट्रेन का यह रास्ता मजेदार हो सकता है. बता दें यह ट्रेन आधी रात को जंगलों के बीच गुजरती है. इसलिए लोगों को बहुत ही मजा आता है. 

West Bengal Railway Station

क्या है 'लास्ट लोकल' की कहानी? Image Credit- News24

विज्ञापन

Horror Railway Station In West Bengal: दिन में यात्रियों की भीड़ से भरी रहने वाली ट्रेनें रात होते-होते शांत हो जाती हैं. इसलिए बहुत सारे लोग रात में सफर करना पसंद करते हैं. रात का सफर जितना मजेदार होता है, उतना ही खतरनाक होता है. बहुत ही ध्यान से हमें सफर करना चाहिए, क्योंकि भारत में एक ऐसी ट्रेन की कहानी भी खूब चर्चा में रहती है, जिसे लोग लास्ट लोकल के नाम से जानते हैं. कहा जाता है कि यह ट्रेन आधी रात के बाद घने जंगलों और सुनसान इलाकों से गुजरती है. इसके बारे में कई रहस्यमयी किस्से सुनाए जाते हैं, जिनकी वजह से यह लोगों की जिज्ञासा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- LPG सिलेंडर रखने का सही तरीका क्या है? पहले जान लें कैसे नहीं रखना चाहिए

विज्ञापन

क्या है ‘लास्ट लोकल’ की कहानी?

पश्चिम बंगाल में चलने वाली पुरुलिया आद्रा रूट की एक देर रात की लोकल ट्रेन को स्थानीय लोग लास्ट लोकल कहकर बुलाते हैं. यह ट्रेन रात के समय कम आबादी वाले इलाकों, जंगलों और छोटे-छोटे स्टेशनों से गुजरती है. इसी वजह से सालों से इसके साथ कई रहस्यमयी कहानियां जुड़ गई हैं. 

क्यों मानी जाती है रहस्यमयी?

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की संख्या बहुत ही कम होती है. कुछ लोगों का दावा है कि सुनसान स्टेशनों पर अजीब चीजें होती हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन में ऐसे लोग दिखाई देते हैं जो अगले स्टेशन पर अचानक गायब हो जाते हैं. 

क्या है इसके पीछे की वजह?

इसको लेकर ज्यादातर लोगों का कहना है कि रात में सफर करने से लोगों को ऐसा अनुभव हो सकता है. देर रात का सन्नाटा, घने जंगल, कम रोशनी और सुनसान स्टेशन लोगों के मन में डर और भ्रम पैदा कर सकते हैं. ऐसे माहौल में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत ज्यादा लगती हैं. 

विज्ञापन

क्या सच में है कोई रहस्य?

अब तक रेलवे या किसी सरकारी एजेंसी ने इस ट्रेन को लेकर किसी भी तरह की रहस्यमयी घटना की पुष्टि नहीं की है. इसलिए इसे एक हॉरर एक्सपीरियंस के तौर पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ