सावन का महीना हरियाली, पूजा और शांति का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान लोग भगवान शिव की पूजा की जाती है, व्रत रखा जाता है और घर को भी खूबसूरत बनाया जाता है. अगर आप भी इस सावन अपने घर को ट्रेडिशनल लुक देना चाहते हैं तो कुछ आसान होम डेकोर आइडियाज आपकी मदद कर सकते हैं. इन आइडियाज से न सिर्फ आपका घर खूबसूरत दिखेगा, बल्कि मेहमान भी आपकी डेकोर की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. यह सस्ते आइडियाज क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में दीवारों पर फफूंदी जमना कैसे रोकें? छुटकारा दिलाएंगे ये असरदार टिप्स
दरवाजा फूलों और तोरण से सजाएं
सावन में घर के दरवाजे पर आम के पत्तों, गेंदे के फूलों या हरे तोरण से डेकोरेट करें. इससे घर में पारंपरिक माहौल बनता है और अच्छा भी लगता है. आप फूलों के साथ साथ माला भी लगा सकते हैं. गुब्बारे को फूलों के साथ डेकोरेट कर सकते हैं
पूजा घर को दें खास लुक
भगवान शिव की पूजा के लिए पूजा की वजह को सफेद और हरे फूलों, दीपक और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाएं. आप पीतल या मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पूजा घर और भी सुंदर लगेगा. बाकी लाइट्स से भी पूजा घर को डेकोरेट किया जा सकता है.
इंडोर प्लांट्स से बढ़ाएं हरियाली
सावन हरियाली का मौसम है, इसलिए घर के लिविंग रूम, बालकनी या खिड़कियों के पास इंडोर प्लांट्स रखें. मनी प्लांट, अरेका पाम, स्नेक प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे घर को फ्रेश और नेचुरल लुक देते हैं. आप पौधे अपने पूरे घर में लगा सकते हैं.
कुशन और पर्दों को दें ग्रीन टच
घर की डेकोरेशन में हरे, सफेद या हल्के पीले रंग के कुशन कवर, टेबल रनर और पर्दों का इस्तेमाल करें. इससे पूरे घर में सावन की थीम झलकने लगेगी और कमरा भी नया-नया महसूस होगा. बस मैचिंग का ध्यान रखें ताकि लुक सुंदर लगे.
फ्लोटिंग कैंडल्स से दें फेस्टिव लुक
पूजा स्थल या लिविंग एरिया में फूलों की रंगोली बनाएं. इसके साथ कांच के बाउल में पानी भरकर फूलों की पंखुड़ियां और फ्लोटिंग कैंडल्स रखें. शाम के समय यह डेकोर बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाली लगती है. हालांकि, अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यह आइडिया बहुत ही ध्यान से लें.
इसे भी पढ़ें- आलू कुलचा बनाते वक्त बाहर नहीं आएगी स्टफिंग, बिना तंदूर ऐसे कर सकते हैं तैयार
संबंधित खबरें
पुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
31 mins agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 hr agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 hr agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
3 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
15 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
16 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
16 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
18 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines