कितनी बार चबाना चाहिए खाना? जानें फायदे और क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Eating Habits: आपने लोगों को ये कहते हुए तो जरूर सुना होगा कि खाने को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है एक टुकड़े को कितनी बार चबाना चाहिए? नहीं, तो आइए जानते हैं कि भोजन के एक टुकड़े को किनती बार चबाना चाहिए और इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

how many times we should chew food

how many times we should chew food

Eating Habits: आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना होगा भोजन को शांति, तसल्ली और अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों? आयुर्वेद में कहा जाता है कि पाचन की प्रक्रिया मुंह से ही शुरू हो जाती है। जब व्यक्ति भोजन को अच्छी तरह से चबाकर नहीं खाता है तो इससे उसे पाचन में भी दिक्कत होती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि हमें आखिर खाने के एक टुकड़े को कितनी बार चबाना चाहिए। आइए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।

विज्ञापन

ओबेसिटी नाम के एक जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप भोजन को तब तक चबाते हैं जब तक कि उसमें कोई गांठ नहीं रह जाती, तो इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसके अलावा खाने के न्यूट्रिएंट्स  भी शरीर में अच्छे से अब्जॉर्ब हो पाते हैं और आपको एसिडिटी जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

भोजन के एक टुकड़े को कितनी बार चबाना चाहिए

हम अक्सर सुनते हैं कि खाने के एक टुकड़े को 32 बार चबाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। ये पूरी तरह से खाने के आकार और बनावट पर निर्भर करता है कि खाने को कितनी बार चबाना चाहिए जैसे कठोर खाने को कम से कम 30 बार चबाना चाहिए और जो खाना सॉफ्ट होता है उसे आप 6-10 बार तक चबा सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाने को अच्छी तरह से चबाने से आंतों के हार्मोन का लेवल बढ़ता है जिससे आपको भूख लगती है और पाचन में भी मदद मिलती है।

how many times we should chew food

विज्ञापन

वजन घटाने के लिए कितनी बार चबाना चाहिए खाना

क्या आपको पता है खाने को ठीक तरह से न चबाने के कारण भी वजन बढ़ता है। अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप भोजन को अच्छे से चबाएं। गुरुग्राम के मारेंगो एशिया हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन वंशिका भारद्वाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि खाने को निगलने से पहले उसे 40 बार चबाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति खाने को 40-50 बार चबाता है तो वो खाना कम खाता है। साथ ही इससे गैस की समस्या भी कम होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ