Best Fruit for Digestion: खाना पचाने में होती है दिक्कत, ये 5 फल हैं मददगार

Best Fruit for Digestion: अगर आप भी लंबे समय से पाचन की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा।

Best fruit for digestion

Best fruit for digestion

विज्ञापन

Best Fruit for Digestion: ऐसा माना जाता है कि अक्सर बीमारी की शुरुआत पाचन तंत्र के खराब होने से होती है और कई हद तक ये बात सच भी है। हम जो भी खाते पीते हैं उसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर होता है। जैसे जब आप कुछ हैवी या ऑयली खाते हैं तो इससे आपको उल्टी, एसिडिटी, पेट दर्द होने लगता है। अगर आप भी अक्सर पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करेंगे।

सेब

आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी हर रोज एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहते हैं। सेब में पेक्टिन नामक तत्व मौजूद होता है जो कब्ज और डायरिया की समस्या से राहत दिलाता है। ये आपके पाचन में भी मदद करता है।

विज्ञापन

कीवी

कीवी फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है साथ में ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एक्टिनाइड, प्रोटीन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

kiwi

विज्ञापन

केला

जब भी व्यक्ति का पेट खराब होता है तो डॉक्टर उसे केला खाने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केला खाने से पेट में मौजूद बैक्टीरिया मरते हैं जो पेट में होने वाले छालों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

आम

फलों का राजा कहा जाने वाला आम पाचन के लिए एक बेस्ट फ्रूट है। आम में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं और साथ ही वेस्ट को हमारे शरीर से बाहर निकालते हैं। ये कोलन कैंसर होने के चांसेस को भी कम करता है।

विज्ञापन

mango

खुबानी

विटामिन सी और फाइबर से भरपूर खुबानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है साथ ही पाचन में भी मदद करता है। अगर आपको कब्ज, अपच और पेट दर्द की समस्या हो रही है तो आप इस फल को खा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ