Hair Fall Remedy: क्या आप भी हैं गंजेपन के शिकार? अपनाएं डॉक्टर मनोज दास का यह हेयर सिरम, बालों का झडना हो जाएगा बंद

Hair Care: आज के समय में लोगों के उम्र से पहले ही बाल झडने शुरू हो जाते हैं. जिससे गंजेपन जैसे दिक्कत का रोजाना जिंदगी में सामना करना पड जाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और झडते बालों से राहत पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं डॉक्टर मनोज दास का बताया हुआ हेयर सिरम जो कि आपके बालों को देगा नई और अच्छी ग्रोथ.

hair growth serum

डॉक्टर मनोज दास का यह सिरम करेगा कमाल . Image Source Freepik

DIY Homemade Hair Serum: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपने बालों के झडने से काफी ज्यादा परेशान हैं. यह दिक्कत न सिर्फ लडकियों तक सीमित रहा है बल्कि लकको में ये सम्स्या आम हो गई है. जिसके चलते रोजाना जिंदगी में लोगों को काफी ज्यादा शर्मिंदा होना पड जाता है. जिस कारण लोग केमिकल वाले प्रोडक्टस का सहारा लेते हैं जो कि कभीकभी हेयर लॉस (Hair Loss) की बडी वजह बन जाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और गंजेपन से परेशान हो चुके हैं. कोई भी चीज लगाने का फायदा नजर नहीं आ रहा तो आइए जानते हैं डॉक्टर मनोज दास से उनके बताय हुए हेयर सिरम के बारे में. जिसे आप अपना सकते हैं. साथ ही बालों की ग्रोथ को बडा सकते हैं.

विज्ञापन

हेयर लॉस होम रेमिडी | Hair Loss Home Remedy

इस तरह बनाएं बालों के लिए हेयर ग्रोथ सिरम

डॉक्टर मनोज दास के अनुसार अगर आप अपने बालों कि हेयर ग्रोथ अच्छी चाहते हैं तो इसके लिए आप इस होममेड हेयर सिरम को बना सकते हैं. जिसके लिए आपको बस 3 चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले आपको चाहिए होगा अदरक का रस (आधा कप), प्याज का रस (आधा कप) और एलोवेरा जेल (आधा कप). अब आप इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें. मिक्स करने के बाद आप इसका पेस्ट बनाकर एक एयर टाइट कंटेनर में रखें. बस इस आसान तरह से आपका हेयर ग्रोथ सिरम रेडी हो जाएगा.

विज्ञापन

हेयर सिरम के फायदे

डॉक्टर मनोज दास के अनुसार बहुत सी रिसर्च में यह साबित हुआ है कि अदरक का रस बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. यह बालों की ग्रोथ में काफी ज्यादा मदद करता है. प्याज के रस में बहुत सारा सलफर होता है. यह स्केल्प को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे बालों का झडना कम हो जाता है और साथ ही बाल की ग्रोथ दुगनी होने लगती है. अलोवेरा जेल बालों को स्मूथ करने में काफी ज्यादा मददगार होता है. यह बाल को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में काफी ज्यादा मदद करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ