आलू को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर रखने से क्या होगा? 90% लोग नहीं जानते होंगे ये कुकिंग हैक्स

Potato In Tin Foil: इस बार आप आलू को नए तरीके से बनाएं और एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर देखें. इससे ना सिर्फ स्वाद बढ़ेगा, बल्कि आलू अंदर से जूसी और क्रंची भी बनेगा. 

what happen when you wrap potato in aluminum foil

एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर इस तरह बनाएं आलू- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Baked Potato in Aluminum Foil: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर घर में रोज बनाया जाता है. यह आसानी से मिल भी जाता है और लगभग हर डिश में इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसलिए हर किचन में आलू बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. हालांकि, इसे बनाने के सबसे तरीके अलग-अलग होते हैं. कोई सब्जी बनाना पसंद करता है तो कोई स्नैक्स के तौर पर आलू खाना पसंद करता है. कई बार कुछ नया खाने का मन करता है, ऐसे में आप हमारे बताए गए तरीके से आलू तैयार कर सकते हैं. आप इसे एल्युमिनियम फॉइल में डालकर तैयार कर सकते हैं. यह आलू को बनाने की बहुत ही शानदार ट्रिक है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आपने अभी तक इस ट्रिक को नहीं अपनाया है तो इस बार जरूर फॉलो करके देखें. यकीनन आलू का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें- 30 की होने वाली हैं तो रोजाना रात में जरूर करें ये 4 काम, हार्मोन भी कहेंगे आपको थैंक्यू

विज्ञापन

आलू को एल्युमीनियम में रैप करने से क्या होता है?

आलू को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर रखने से नमी लंबे वक्त तक बनी रहती है. इससे वो जल्दी सूखता या खराब नहीं होता और बहुत ही आसानी से बन भी जाता है. आप इसकी मदद से आलू ओवन में भी रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

कुकिंग में कैसे करें इस्तेमाल?

आलू को जलने नहीं देगा- कई बार हम आलू रखकर भूल जाते हैं और सारी डिश खराब हो जाती है. ऐसे में अगर आप फॉयल का इस्तेमाल करेंगे तो आलू जलने से बच जाएंगे.  
आलू का स्वाद बढ़ता है- फॉइल में आलू पकाने से स्वाद दोगुना बढ़ जाता है, क्योंकि नमी की वजह से मसाले फॉइल के अंदर ही रहते हैं और वो पककर स्वादिष्ट हो जाता है. 
आलू गर्म रखने के लिए- अगर आप खाना कहीं बाहर लेकर जा रहे हैं तो गर्म रखने के लिए फॉइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें लपेटकर रखने से आलू बिल्कुल भी ठंडे नहीं होंगे और स्वाद भी बरकरार रहेगा. 
स्टोर करना- अगर आप मील प्रेप करते हैं या हर दिन खाना बनाने का समय कम मिलता है, तो उबले आलू को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर स्टोर करना सबसे अच्छा तरीका है.

क्या फॉइल जलने लग जाएगी?

वैसे तो यह फॉइल आसानी से जलती नहीं है. आप इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से गैस स्टोव, ओवन या तवे पर खाना पकाने के लिए कर सकते हैं. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ